भारतीय शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट के बाद संभलते नजर आये। निफ्टी 19500 की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दिया। सेंसेक्स भी 300 प्वाइंट ऊपर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप शेयरों में ज्यादा रौनक दिख रही है। हलांकि बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव दिख रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने जुबिलेंट फूड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने इंडियन होटल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने एमटार टेक्नोलॉजी पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एचजी इंफ्रा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Food
प्रशांत सावंत ने Jubilant Food के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 510 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने Indian Hotels पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 402 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 413/414 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 397 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः MTAR Technology
चंदन तापड़िया ने MTAR Technology पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि MTAR Technology में 2178 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2330/2250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2100 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः HG Infra
गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से HG Infra का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि HG Infra के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 952 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर स्टॉक पर 1140 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )