Sun pharma share price: सन फार्मा (Sun Pharma) का 3 अगस्त को अप्रैल-जून की आय जारी होने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने दवा निर्माता कंपनी के लिए एक मजबूत ग्रोथ आउटलुक बनाए रखा है। हालांकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2 प्रतिशत घटकर 2,022.5 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में 322.87 करोड़ रुपये के असाधारण नुकसान के कारण मुनाफा घट गया। शुद्ध मुनाफा न केवल सालाना लगभग 14 प्रतिशत बढ़कर 2,345.4 करोड़ रुपये हो गया। बल्कि मुनाफा स्ट्रीट के 2,119.4 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी अधिक रहा। मुंबई स्थित दवा निर्माता कंपनी ने 11,941 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड रेवन्यू में साल-दर-साल 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। जबकि इसके 11,606.5 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी।
