SUN PHARMA share price 2% up today: सन फार्मा (SUN PHARMA) को वित्त वर्ष 23 की सितंबर तिमाही में 2,260 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,930.6 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,088.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में SUN PHARMA की आय 10,952 करोड़ रुपये रही जबकि कंपनी की आय 10,900 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 9,626 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का EBITDA 2,957 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 23 की सितंबर तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन बढ़कर 27% रही।
बाजार को पसंद आये नतीजे स्टॉक 2% चढ़ा
Sun Pharma ने कल यानी कि 1 नवंबर 2022 को अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किये थे। आज स्टॉक में 2 प्रतिशत से ज्यादा उछाल नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद आये हैं। आज शुरुआती कारोबार में Sun Pharma का स्टॉक 9.53 बजे 2.13 प्रतिशत या 22.10 रुपये चढ़कर 1058.70 रुपये पर कारोबार करते हुए नजर आये।
Citi On Sun Pharma ; Buy Call ; Target Raised To 1,320 from 1,150/Share
Citi ने Sun Pharma पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 1,150 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,320 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इन्होंने इसका Earnings Estimate 10-13% तक बढ़ाया है।
Jefferies Sun Pharma ; Buy call ; target at 1,184/Share
Jefferies ने Sun Pharma खरीदारी की रेटिंग देकर इसका टारगेट प्राइस 1184 रुपये तय किया है। इन्होंने FY23/24 के लिए इसका Margin अनुमान 150 bps बढ़ाया है।
MS On Sun Pharma ; Overweight rating ; target raised to 1,150/Share
MS ने Sun Pharma पर कहा है कि इसका FCF Generation जारी रहेगा। कंपनी अपनी बैलेंसशीट मजबूत कर रही है। इसलिए इन्होंने इस पर ओवरवेट रेटिंग देखर इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,150 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
BERNSTEIN On SUN PHARMA ; Outperform Call ; Target Raised To 1,099/Share
BERNSTEIN ने SUN PHARMA पर आउटपरफॉर्म कॉल देकर इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1099 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने भारत के बाजार में अपनी मार्केट शेयर 0.5 प्रतिशत बढ़ाया है।
Nomura On Sun Pharma ; Buy Call ; Target At 1,094/Share
Nomura ने Sun Pharma पर खरीदारी की रेटिंग दी है और उन्होंने इसका लक्ष्य 1094 रुपये तय किया है।
CS On Sun Pharma ; Neutral Rating ; Target Raised To 1,000/Share
CS ने Sun Pharma पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। उन्होंने FY23/FY24/FY25 के लिए इसका EPS Estimates क्रमशः 9%/10%/9% बढ़ाया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )