Get App

SUN PHARMA का शेयर नतीजों के बाद 2% से ज्यादा उछला, 7 टॉप ब्रोकरेजेज में से ज्यादातर ने दी बुलिश रेटिंग

Sun Pharma के नतीजे बाजार को पसंद आये हैं। आज शुरुआती कारोबार में Sun Pharma का स्टॉक 9.53 बजे 2.13 प्रतिशत या 22.10 रुपये बढ़कर 1058.70 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 02, 2022 पर 10:40 AM
SUN PHARMA का शेयर नतीजों के बाद 2% से ज्यादा उछला, 7 टॉप ब्रोकरेजेज में से ज्यादातर ने दी बुलिश रेटिंग
Sun Pharma पर Citi ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 1,150 रुपये से बढ़ाकर 1,320 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसका Earnings Estimate भी 10-13% तक बढ़ाया है

SUN PHARMA share price 2% up today: सन फार्मा (SUN PHARMA) को वित्त वर्ष 23 की सितंबर तिमाही में 2,260 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,930.6 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,088.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में SUN PHARMA की आय 10,952 करोड़ रुपये रही जबकि कंपनी की आय 10,900 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 9,626 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का EBITDA 2,957 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 23 की सितंबर तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन बढ़कर 27% रही।

बाजार को पसंद आये नतीजे स्टॉक 2% चढ़ा

Sun Pharma ने कल यानी कि 1 नवंबर 2022 को अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किये थे। आज स्टॉक में 2 प्रतिशत से ज्यादा उछाल नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद आये हैं। आज शुरुआती कारोबार में Sun Pharma का स्टॉक 9.53 बजे 2.13 प्रतिशत या 22.10 रुपये चढ़कर 1058.70 रुपये पर कारोबार करते हुए नजर आये।

Nykaa के शेयर में कल दिखा 6% का उछाल, आज स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें