TATA MOTORS SHARE PRICE : टाटा मोटर्स को पहली तिमाही में 5000 करोड़ के घाटे के मुकाबले 3,089 करोड़ का मुनाफा हुआ। कंपनी ने टाटा मोटर्स DVR के शेयर खत्म करने का फैसला किया। DVR के 10 शेयर पर टाटा मोटर्स के 7 शेयर मिलेंगे। वहीं JLR की आय 57% बढ़कर 6.9 अरब पाउंड रही। JLR का EBITDA बढ़कर 16.3% रहा। JLR का नेट डेट घटकर 2.5 अरब पाउंड रहा। टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ने कहा कि FY24 में CV सेगमेंट में डिमांड लगातार सुधर रही है। नेट ऑटोमोटिव डेट घटकर 41700 करोड़ रहा है। Q2 में JLR का उत्पादन कम रह सकता है। प्लांट शटडाउन की वजह से उत्पादन कम रहेगा। हालांकि JLR के उत्पादन घटने का ज्यादा असर नहीं होगा। मैनेजमेंट का कहना है कि FY24 में JLR का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
