टाटा मोटर्स के शेयरों में क्या निवेश करना चाहिए, जानकारों की सुनिए फिर शेयर चुनिए

TATA MOTORS पर यूबीएस ने बिकवाली की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 450 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY25 तक भारतीय ऑपरेशन में कर्ज खत्म करने का कंपनी ने लक्ष्य रखा है। FY24 में कर्ज घटाने के साथ 8,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स करेगी। CV बिजनेस में कंपनी को डबल डिजिट मार्जिन की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 1:20 AM
Story continues below Advertisement
Tata Motors ने जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 455 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा ग्रुप का ऑटो स्टॉक टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) सुबह बाजार खुलने के बाद तेजी में कारोबार करता नजर आया। सुबह 9.47 बजे ये स्टॉक करीब 1 प्रतिशत या 5.65 रुपये ऊपर था। जबकि कल बाजार बंद होने के समय ये स्टॉक 2.20 प्रतिशत या 12.20 रुपये चढ़कर 567.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। 8 जून को टाटा मोटर्स के शेयर 1.31 फीसदी टूटकर 560.50 रुपए पर बंद हुए। आज इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज ने आज दांव लगाया है। ये स्टॉक आज 6 ब्रोकरेजेज का रडार पर आया है। यूबीएस ने टाटो मोटर्स पर बिकवाली की राय दी है। जबकि सीएलएसए, मॉर्गन स्टैनली और गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है।

    BROKERAGES ON TATA MOTORS

    UBS ON TATA MOTORS

    यूबीएस ने टाटा मोटर्स पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 450 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने FY25 तक भारतीय ऑपरेशन में कर्ज खत्म करने का लक्ष्य रखा है। कर्ज घटाने के साथ FY24 में 8,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स करेगी। कंपनी को CV बिजनेस में डबल डिजिट मार्जिन की उम्मीद है। पैसेंजर व्हीकल मार्जिन में 300 bps का सुधार संभव है।


    उन्होंने आगे कहा कि यूरोप में 40 GW बैटरी प्लांट लगाने की कंपनी की योजना है। भारत में 20 GW बैटरी प्लांट लगाने की योजना है। PV बिजनेस 2040 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन बन सकता है। जबकि CV बिजनेस 2045 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन बन सकता है

    GS ON TATA MOTORS

    गोल्डमैन सैक्स ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का PV Business के लिए 300 bps EBI TDA मार्जिन विस्तार का टारगेट है। कंपनी के मुताबिक 2030 तक टाटा मोटर्स के सभी प्लांट्स 100 प्रतिशत रिन्यूएबल पावर की तरफ स्विच हो जायेंगे।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    JPMorgan On Tata Motors

    जेपी मॉर्गन ने कहा कि FY24 तक CV सेगमेंट ग्रोथ मॉडरेट होनी चाहिए। कंपनी मार्जिन सुधार और मजबूत FCF जेनरेशन पर फोकस कर रही है। कंपनी PV & CV Businesses में पावरट्रेन्स में नये प्रोडक्ट्स शुरू करेगी। सेल मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रवेश से कंपनी को फायदा होगा। इस पर ब्रोकरेज ने न्यूट्रल रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 455 रुपये तय किया है।

    Nomura On Tata Motors

    नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 610 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि PV & CV के कारोबार में और अपसाइड की उम्मीद है।

    MS On Tata Motors

    मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 617 रुपये तय किया है। उनका मानना है कि टाटा समूह का ईवी बैटरी प्लांट दो साल में शुरू होने की संभावना है।

    CLSA On Tata Motors

    सीएलएसए ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 624 रुपये तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।