सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
TATA ELXSI पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी ने गगनयान मिशन के लिए ISRO के साथ समझौता किया है। ये करार CMRM (क्रू मॉड्यूल रिकवरी मॉडल) के डिजाइन और डेवलपमेंट के लिए किया है। मिशिगन के ट्रॉय में कंपनी ने इनोवेशन हब लॉन्च किया है
पेट्रोल डीजल के दाम जल्द घटने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के हवाले से CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर मुताबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने नुकसान की तकरीबन रिकवरी कर ली है। हालांकि OMCs अभी थोड़ा और इंतजार के मूड में है। लिहाजा आज ऑयल मार्केटिंग, पेंट जैसे शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TATA ELXSI और EQUITAS SF BANK सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
प्रमोटर गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स ने 11 लाख शेयर खरीदे हैं। 40.02 रुपये/शेयर के भाव पर 11 लाख शेयर खरीदे
2. GATI (Green)
मासिक आधार पर सर्फेस और एयर एक्सप्रेस मिलाकर कुल वॉल्यूम 9% बढ़कर 98 kt हुआ। स्ट्रांग बेस के बावजूद कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत है
3. WIPRO (Green)
CISCO के साथ मिलकर 5G मैनेज्ड प्राइवेट सर्विस सॉल्यूशन लॉन्च किया
4. TATA ELXSI (Green)
गगनयान मिशन के लिए कंपनी ने ISRO के साथ करार किया। CMRM (क्रू मॉड्यूल रिकवरी मॉडल) के डिजाइन और डेवलपमेंट के लिए करार किया। कंपनी ने मिशिगन के ट्रॉय में इनोवेशन हब लॉन्च किया
5. PTC INDUSTRIES (Green)
QIP, प्रिफरेशियल और राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर आज बोर्ड की बैठक होगी
6. AETHER INDUSTRIES (Green)
कंपनी ने US आधारित ऑयल फील्ड सर्विस के साथ LOI साइन किया। स्ट्रैटेजिक सप्लायर और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग पार्टनरशिप को लेकर करार किया
7. JINDAL POLY FILMS (Green)
कंपनी JPF नीदरलैंड इंवेस्ट B.V. में 100% हिस्सा खरीद सकती है। कंपनी फिल्म पैकेजिंग का कारोबार करती है
8. STOVE KRAFT (RED)
बालाजी ने CFO के पद से इस्तीफा दिया। कमजोर नतीजों के बाद अब कंपनी के CFO ने इस्तीफा दिया
9. ZYDUS LIFESCIENCES (Green)
कंपनी की Tadalafil दवा को US FDA से मंजूरी मिली। पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है
10. SULA VINEYARDS (Green)
कंपनी ने नासिक में 3 नए लेकसाइड विला लॉन्च किये हैं। अगस्त से कंपनी को नया CFO मिलेगा
कंपनी ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 60 कमरों के होटल के लिए करार किया। Q3 FY25 में होटल के ऑपरेशनल होने की उम्मीद है
2-HATSUN AGRO (Green)
5 जुलाई को कंपनी की विंडमील डिविजन बेचने पर विचार करेगी
3-TITAGARH (Green)
10 जून को QIP/ राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर बोर्ड विचार करेगा
4-EQUITAS SF BANK (Green)
बैंक ने IBM कंसल्टिंग के साथ करार किया। डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म बनाने को लेकर करार किया
5-HERO MOTO (Green)
FY24 में हीरो मोटो अब तक के सबसे ज्यादा नई प्रीमियम बाइक्स लॉन्च करेगा। कंपनी की 100 से ज्यादा स्टोर खोलने की योजना है। कंपनी का EV और नए लॉन्च में 1500 करोड़ रुपये तक के निवेश का प्लान है
6-TVS MOTORS (Green)
आज शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है
7-INDIAN HOTEL (Green)
कंपनी निफ्टी नेक्स्ट फिफ्टी में शामिल हो सकती है
8-AU SF BANK (Green)
कंपनी निफ्टी नेक्स्ट फिफ्टी में शामिल हो सकती है
9-TATA MOTORS (GREEN)
इनवेस्टर मीट अपडेट आयेगा
10- DEVYANI INTERNATIONAL(GREEN)
गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)