टाटा ग्रुप का ऑटो स्टॉक टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) सुबह बाजार खुलने के बाद तेजी में कारोबार करता नजर आया। सुबह 9.47 बजे ये स्टॉक करीब 1 प्रतिशत या 5.65 रुपये ऊपर था। जबकि कल बाजार बंद होने के समय ये स्टॉक 2.20 प्रतिशत या 12.20 रुपये चढ़कर 567.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। 8 जून को टाटा मोटर्स के शेयर 1.31 फीसदी टूटकर 560.50 रुपए पर बंद हुए। आज इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज ने आज दांव लगाया है। ये स्टॉक आज 6 ब्रोकरेजेज का रडार पर आया है। यूबीएस ने टाटो मोटर्स पर बिकवाली की राय दी है। जबकि सीएलएसए, मॉर्गन स्टैनली और गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है।
