टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) ने शानदार Q3 नतीजे पेश किये हैं। कंपनी दो साल बाद घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22% से ज्यादा बढ़ा है। JLR का कैशफ्लो भी पॉजिटिव हुआ और मार्जिन में भी सुधार दिखाई दिया है। इस तिमाही में कंपनी को Q3 में 1,516 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 2,958 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। Q3 में JLR की आय 28% बढ़कर 600 करोड़ पाउंड रही। जबकि Q3 में JLR का मुनाफा 26.5 करोड़ पाउंड रहा। JLR के मार्जिन 1.4% से बढ़कर 3.7% रहे हैं। दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि जेफरीज ने भी इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है।
आज 27 जनवरी को सुबह 10.36 बजे टाटा मोटर्स का स्टॉक 7.55 प्रतिशत या 31.65 रुपये चढ़कर 450.70 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
BROKERAGES ON TATA MOTORS
नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 508 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि सभी सेगमेंट में Q3 मार्जिन सुधार नजर आया है। JLR को बढ़ती चिप आपूर्ति से फायदा हुआ। डिस्क वर्किंग वेल को कम करने के लिए इंडिया सीवी रणनीति काम कर रही है। वहीं मैनेजमेंट का कहना है कि JLR का Q4 वॉल्यूम 85,000 हो सकता है। इसके अलावा FY24 में इसमें और सुधार नजर आ सकता है। ब्रोकरेज ने FY23-25 के लिए JLR के लिए EBITDA मार्जिन अनुमान को 10.3%/14.1%/14% पर बनाए रखा है।
जेफरीज ने टाटा मोटर्स पर राय देते हुए कहा है कि कंपनी का Q3 EBITDA 7-तिमाही के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ये अनुमान से 25% अधिक रहा है। जेएलआर में EBITDA/Vehicle में बढ़ोतरी हुई है। India CVs में बेहतर मिक्स और प्राइसिंग के कारण चमक देखने को मिली। JLR ने अपने Q4 गाइडेंस को बनाए रखा है। इसमें धीरे-धीरे चिप की कमी में सुधार होने उम्मीद है। कंपनी के पास नए RR, RR-Sport & Defender के लिए 74% ऑर्डर के साथ मजबूत ऑर्डर बुक है। ब्रोकरेज को FY23 में नेट लॉस घटने की उम्मीद है। इन्होंने FY24-25 EPS को 3-5% बढ़ाया है। इसके साथ ही स्टॉक पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। इन्होंने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 565 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )