टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) ने शानदार Q3 नतीजे पेश किये हैं। कंपनी दो साल बाद घाटे से मुनाफे में आई है। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22% से ज्यादा बढ़ा है। JLR का कैशफ्लो भी पॉजिटिव हुआ और मार्जिन में भी सुधार दिखाई दिया है। इस तिमाही में कंपनी को Q3 में 1,516 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 2,958 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। Q3 में JLR की आय 28% बढ़कर 600 करोड़ पाउंड रही। जबकि Q3 में JLR का मुनाफा 26.5 करोड़ पाउंड रहा। JLR के मार्जिन 1.4% से बढ़कर 3.7% रहे हैं। दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि जेफरीज ने भी इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है।
