Tata Steel Share Price: टाटा स्टील के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा हुआ। रेवेन्यू में 4% का दबाव देखने को मिला। कंपनी का EBITDA सुस्त नजर आया। हालांकि मार्जिन में हल्का सुधार दिखा। कंपनी अपनी सहयोगी T Steel Holdings में ढाई बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। Q4 में कंपनी को 388.6 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ। कंपनी की अन्य आय 175.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 461 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने 3.60 रुपये/शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया। नतीजों के बाद तीन ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर अलग-अलग राय दी है। जानते हैं किस ब्रोकरेज फर्म ने दिग्गज स्टील स्टॉक पर क्या टारगेट दिया है।
