टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) के पहली तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। Q1 में कंपनी का मुनाफा 11,392 करोड़ रुपये से घटकर 11,074 करोड़ रुपये रहा। जबकि Q1 में EBIT 14,488 करोड़ रुपये से घटकर 13,755 करोड़ रुपये रहा। मैनेजमेंट ने कहा कि मॉर्टगेज और कैपिटल मार्केट में कमजोरी रही। बड़े अमेरिकी बैंक में ज्यादा दिक्कतें नहीं हैं। लेकिन यूरोप में डील को लेकर क्लाइंट्स देरी कर रहे है। डील को लेकर अभी कोई प्राइसिंग दबाव नहीं। है। Q1 में ग्रोथ में कमी देखने को मिली। Q2 में रिकवरी आएगी इसके संकेत नहीं है। डिमांड में तेजी कब आएगी अंदाजा लगाना मुश्किल है। जानते हैं स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्मों ने क्या कहा-
जेपी मॉर्गन ने टीसीएस पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,700 रुपये से घटाकर 2,650 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि तिमाही आधार पर Q1 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी का CC रेवन्यू फ्लैट रहा। टेलीकॉम, हाईटेक और BFSI ने ग्रोथ को नीचे खींच लिया।
नोमुरा ने टीसीएस पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,800 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि Q1FY24 के नतीजे रेवन्यू और मार्जिन दोनों स्तरों पर कमजोर रहे। ऑर्डर बुक ऊपर की ओर जा रही है, लेकिन निकट अवधि में विजिब्लिटी कम बनी हुई है। कर्मचारियों की घटती संख्या में मामूली सुधार दिख रहा है। हमारे विचार में कंपनी के वित्त वर्ष 24 में 25% EBIT मार्जिन तक पहुंचने की संभावना नहीं है।
बर्नस्टीन ने टीसीएस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,650 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का रेवन्यू अनुमान के मुताबिक रहा और कमाई में 1% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी की लगातार दूसरी तिमाही में 10 अरब डॉलर से अधिक की ऑर्डरबुक रही है। इसका बुक टू बिल अनुपात 1.41 गुना तक सुधरा। कंपनी बड़े लागत अनुकूलन सौदों पर फाकस कर रही है।
जेफरीज ने टीसीएस पर होल्ड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,450 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू/मार्जिन अनुमान के मुताबिक रहा। जबकि अन्य आय अधिक होने के कारण मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। उन्होंने कहा कि अनुमान में थोड़ा बदलाव किया है। उम्मीद है कि टीसीएस सीसी रेवन्यू में 6% FY23-25 CAGR और 10% EPS CAGR डेलिवर करेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)