सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

DREAMFOLKS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि ड्रीमफोक्स ग्लोबल लाउंज नेटवर्क की कंपनी संख्या बढ़ाएगी। प्लाजा प्रीमियम लाउंज की कंपनी संख्या बढ़ाएगी। कंपनी के 70+ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर 340+ प्रीमियम लाउंज हैं। इसमें और इजाफा करने का कंपनी का विचार है

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 8:58 AM
WIPRO पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि IT कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से शेयर में दबाव की आशंका है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    TCS के नतीजे पहली तिमाही में अनुमान के आसपास रहे। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू और कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ फ्लैट रहा। लेकिन HCL टेक के नतीजे उम्मीद से ज्यादा कमजोर रहे। डॉलर रेवेन्यू और मार्जिन पर दबाव दिखा। आज WIPRO के नतीजों का बाजार को इंतजार रहेगा। लिहाजा इन तीनों शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए DREAMFOLKS और WIPRO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. ARTSON ENGINEERING (Green)

    तिमाही आधार पर Q1 आय 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 42 करोड़ रुपये रही। Q1 में 10 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ


    2. ASHIANA HOUSING (Green)

    टेंडर रूट के जरिए शेयर बायबैक को बोर्ड की मंजूरी मिली। 301 रुपये/शेयर के भाव पर लगभग 18.27 लाख शेयर बायबैक को मंजूरी मिली

    3. SPICEJET (Green)

    प्रोमोटर अजय सिंह कंपनी में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे

    4. TEXMACO RAIL (Green)

    17 जुलाई को फंड जुटाने पर कंपनी बोर्ड की बैठक होगी। प्रेफरेंशियल और राइट्स इश्यू आदि के जरिए फंड जुटाने पर बोर्ड विचार करेगा

    5. DREAMFOLKS (Green)

    कंपनी ड्रीमफोक्स ग्लोबल लाउंज नेटवर्क की संख्या बढ़ाएगी। कंपनी प्लाजा प्रीमियम लाउंज की संख्या बढ़ाएगी। कंपनी के 70+ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर 340+ प्रीमियम लाउंज हैं

    6. SEALMATIC (Green)

    न्यूक्लियर एप्लीकेशन के लिए कंपनी को ISO 19443 मान्यता मिली। सीलमैटिक ने कहा कि भारत और विश्व में सिर्फ हमारे पास है ये सर्टिफिकेशन है

    7. TECH MAHINDRA (Red)

    IT कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से शेयर में दबाव की आशंका है

    8. TATA MOTORS (Red)

    आज शेयर में मुनाफा वसूली संभव है

    9. TATA ELXSI (Red)

    IT कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से शेयर में दबाव की आशंका है

    10. LUPIN (Red)

    नागपुर यूनिट को US FDA ने फॉर्म 483 के साथ दो आपत्तियां जारी की। 3 से 11 जुलाई के बीच यूनिट की जांच हुई थी

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-HCL TECH (Red)

    Q1 में मुनाफा 3,983 करोड़ रुपये से घटकर 3,534 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 26,606 करोड़ रुपये से घटकर 26,296 करोड़ रुपये रही

    2-TCS (Red)

    Q1 में मुनाफा 11,392 करोड़ रुपये से घटकर 11,074 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBIT 14,488 करोड़ रुपये से घटकर 13,755 करोड़ रुपये रहा

    3-WIPRO (Red)

    आज कंपनी के Q1 नतीजे आयेंगे। IT कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से शेयर में दबाव की आशंका है

    4-VEDANTA (Green)

    14 महीनों के निचले स्तरों पर $ का भाव पहुंचा। अप्रैल 2022 के बाद डॉलर इंडेक्स में सबसे बड़ी गिरावट दिखी। कल डॉलर इंडेक्स 100.13 तक लुढ़का

    5-TATA STEEL (Green)

    14 महीनों के निचले स्तरों पर डॉलर इंडेक्स का भाव पहुंचा। अप्रैल 2022 के बाद डॉलर इंडेक्स में सबसे बड़ी गिरावट दिखी

    6-JSW STEEL (Green)

    14 महीनों के निचले स्तरों पर डॉलर इंडेक्स का भाव पहुंचा। अप्रैल 2022 के बाद डॉलर इंडेक्स में सबसे बड़ी गिरावट दिखी। $ में गिरावट की वजह से शेयर में तेजी का अनुमान है

    7-DEEP INDUSTRIES (Green)

    कंपनी को ONGC से 130 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला

    8-ANAND RATHI WEALTH (Green)

    Q1 में आय 131 करोड़ रुपये से बढ़कर 175 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 40 करोड़ रुपये से बढ़कर 53 करोड़ रुपये रहा

    9-EICHER MOTORS (RED)

    जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 3050 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    10-DABUR (RED)

    शेयर पर महंगाई का असर दिखेगा जिससे इसके कमजोरी में कारोबार करने की आशंका है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।