Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19362 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19328 और 19272 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19474 फिर 19508 और 19564 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44570 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44481 और 44338 पर स्थित हैं
Trade setup:13 जुलाई को NSE पर 6 स्टॉक हिंदुस्तान कॉपर,इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं
Trade setup:12 जुलाई को बाजार काफी वोलेटाइल रहा और कारोबार के अंत में 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कल शाम आए देश के रिटेल महंगाई आंकड़ों के पहले ट्रेडर्स सतर्क नजर आए। जून में भारत की रिटेल महंगाई मई के 4.25 फीसदी से बढ़कर 4.81 फीसदी पर आ गई है। वहीं कोर महंगाई 5 फीसदी से बढ़कर 5.1 फीसदी पर आ गई है। कल बीएसई सेंसेक्स 224 अंक गिरकर 65394 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स इंट्राडे 19500 से ऊपर जाता दिखा। लेकिन ये बढ़त बनाए रखने में विफल रहा। अंत में ये 55 अंक गिरकर 19384 पर बंद हुआ।
निफ्टी ने कल औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। हालांकि, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वही वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 0.7 फीसदी गिरकर 10.94 के स्तर पर आ गया।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19362 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19328 और 19272 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19474 फिर 19508 और 19564 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44570 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44481 और 44338 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44856 फिर 44945 और 45088 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 19500 की स्ट्राइक पर 1.82 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 57.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
19300 की स्ट्राइक पर 1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 23.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें HDFC, Sun Pharmaceutical Industries, Larsen & Toubro, Hindustan Unilever और Page Industries के नाम शामिल हैं।
49 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 49 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें HDFC AMC, Siemens, Ashok Leyland, Shriram Finance और Hindustan Copper के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें IHDFC, Delta Corp, UltraTech Cement, Intellect Design Arena और Granules India के नाम शामिल हैं।
61 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 61 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें HDFC Bank, LTIMindtree, L&T Technology Services, Bata India और Gujarat Gas के नाम शामिल हैं।
47 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 47 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें JSW Steel, IndiaMART InterMESH, Polycab India, Sun TV Network और Astral के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
12 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1242.44 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 436.71 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
13 जुलाई को NSE पर 6 स्टॉक हिंदुस्तान कॉपर,इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, पंजाब नेशनल बैंक और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।