Tata का यह शेयर जाएगा ₹700 के पार, शेयरखान ने दी Buy रेटिंग, पिछले हफ्ते ही छुआ था नया शिखर

Tata Motors Shares: घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने 10 जुलाई को जारी अपनी एक रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के शेयरों पर 'BUY (खरीदें)' रेटिंग बरकरार रहा और इसके लिए 720 रुपये का टारगेट प्राइस दिया। यह कंपनी के शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 15.86 फीसदी की तेजी की संभावना जताता है।

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 11:47 PM
Story continues below Advertisement
Tata Motors के शेयरों ने पिछले हफ्ते ही अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों ने पिछले हफ्ते ही अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 57.05 की तेजी आ चुकी है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) का मानना है कि कंपनी के शेयरों में तेजी का सिलसिला अभी आगे भी जारी रहने वाला है। शेयरखान ने 10 जुलाई को जारी अपनी एक रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के शेयरों पर 'BUY (खरीदें)' रेटिंग बरकरार रहा और इसके लिए 720 रुपये का टारगेट प्राइस दिया। यह कंपनी के शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 15.86 फीसदी की तेजी की संभावना जताता है।

    टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार 12 जुलाई को एनएसई पर 1.34% फीसदी की गिरावट के साथ 620.05 रुपये के भाव पर बंद हुए।

    शेयरखान ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "मौजूदा बित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसकी सब्सिडियरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) की बिक्री में 29.9 फीसदी की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई है। कंपनी का फ्री कैश फ्लो इस तिमाही में करीब 40 करोड़ पाउंड रह सकता है। JLR का ऑर्डर बुक 1.85 लाख यूनिट्स का है, जो आगे भी इसकी मांग के मजबूत बने रहने का संकेत दे रहा है।"


    ब्रोकरेज ने कहा, "JLR के सबसे अधिक मुनाफे वाले मॉडल के लिए मांग मजबूत बनी हुई है और इसके ऑर्डर बुक में करीब 76 प्रतिशत हिस्सा रैंज रोवर, रैंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर का है।"

    यह भी पढ़ें- Adani Group इसी साल जुटा सकती है 32,800 करोड़ रुपये, कई ग्लोबल निवेशकों से चल रही बातचीत

    ब्रोकरेज ने कहा, "हमने टाटा मोटर्स के स्टॉक को 720 रुपये के संसोधित टारगेट प्राइस के साथ Buy रेटिंग दिया है। हमारा अनुमान है कि JLR के साथ पैसेंजर व्हीकल और कमर्शिल व्हीकल वॉल्यूम में लगातार सुधार होगा और कंपनी अपने कर्ज के मौजूदा स्तर को घटाने के लिए कदम उठाएगी।"

    डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।