Get App

TCS का शेयर Q4 नतीजे के बाद 46 रुपये टूटा, 7 ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

TCS पर जेपी मॉर्गन ने अंडरवेट रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 2700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि अनिश्चित मैक्रो और तकनीकी खर्च के चलते वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में कारोबार में सुस्ती रह सकती है। इसकी वजह से वित्त वर्ष 24 की ग्रोथ कम रह सकती है। ब्रोकरेज ने कंपनी के रेवेन्यू में 1%, मार्जिन में 20 बीपीएस और ईपीएस में 2% की कटौती की है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 10:05 AM
TCS का शेयर Q4 नतीजे के बाद 46 रुपये टूटा, 7 ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड
TCS पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर का लक्ष्य 3550 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है

TCS की चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। मार्जिन में सुधार नहीं दिखा। रेवेन्यू भी उम्मीद से कम रहा। मैनेजमेंट ने कहा सेंटिमेंट सुस्त लग रहे हैं। क्लाइंट खर्च को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। फिर भी कंपनी ने 24 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान कया है। Q4 में एट्रिशन रेट 21.30% से घटकर 20.10% रहा। CC रेवेन्यू ग्रोथ 0.6% रही जबकि इसके 1% रहने का अनुमान था। कंपनी ने Q4 में रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट हासिल किये हैं। कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 7.8 अरब डॉलर से बढ़कर 10 अरब डॉलर रही। कंपनी के नए MD & CEO के तौर पर कीर्तिवासन 1 जून से कामकाज संभालेंगे। जानते हैं स्टॉक पर निवेश के नजरिये से क्या है ब्रोकरेजेज की राय -

कल जारी किये गये नतीजों के बाद आज टीसीएस का शेयर एनएसई पर सुबह 9.46 बजे 1.41 प्रतिशत या 45.65 रुपये टूटकर 3196 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

BROKERAGES ON TCS

JPMorgan On TCS

सब समाचार

+ और भी पढ़ें