TECH MAHINDRA का शेयर नतीजों के बाद 3% टूटा, ब्रोकरेजेज से जाने स्टॉक को खरीदें या बेचें

TECH MAHINDRA पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1316 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q1FY24 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। टेलीकॉम सेक्टर में तीव्र कमजोरी के कारण Q1FY24 रेवन्यू अनुमान से कम रहा। लेकिन टेलीकॉम वर्टिकल में धीरे-धीरे रिकवरी होगी

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 11:47 AM
TECH MAHINDRA पर जेफरीज ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    TECH MAHINDRA SHARE PRICE : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA) ने कमजोर नतीजे पेश किये। कंपनी का मुनाफा 38% गिरा। डॉलर रेवेन्यू और कॉन्सेंट करेंसी रेवेन्यू में भी 4% का दबाव नजर आया। मार्जिन पर भी तगड़ी मार देखने को मिली। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,117.7 करोड़ रुपये से घटकर 693 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 13,718.2 करोड़ रुपये से घटकर 13,159 करोड़ रुपये रही। EBIT 1,317.8 करोड़ रुपये से घटकर 891.4 करोड़ रुपये रहा। EBIT मार्जिन 9.6% से घटकर 6.7% रही। मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। जबकि नोमुरा ने खरीदारी की राय दी है।

    आज करीब 11.39 बजे एनएसई पर टेक महिंद्रा का शेयर 2.82 प्रतिशत गिरकर 1111 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

    BROKERAGES ON TECH MAHINDRA


    NOMURA ON TECH MAHINDRA

    नोमुरा ने टेक महिंद्रा पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 1316 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1FY24 में नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। मांग में कमी वित्त वर्ष 24 में ग्रोथ पर दबाव नजर आया। टेलीकॉम सेक्टर में तीव्र कमजोरी के कारण Q1FY24 रेवन्यू अनुमान से कम रहा। टेलीकॉम वर्टिकल में रिकवरी धीरे-धीरे होगी। वित्त वर्ष 24 की दूसरी छमाही में बेहतर ग्रोथ देखने को मिल सकती है। प्रावधान, वेतन वृद्धि और रेवन्यू में गिरावट से मार्जिन कमजोर रही। इन्होंने FY24-25 के लिए ईपीएस अनुमान को 3-10% तक संशोधित किया है।

    AXIS BANK बैंक की प्रोविजनिंग बढ़ी, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक पर क्यो हो निवेश रणनीति

    MORGAN STANLEY ON TECH MAHINDRA

    मॉर्गन स्टैनली ने टेक महिंद्रा पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 1060 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि नए मैनेजमेंट के आने से निवेशक मार्जिन रिकवरी की उम्मीद नहीं छोड़ेंगे। Q1 की आय में 37% की कमी के कारण FY24 के लिए EPS अनुमान को 19% कम किया गया। FY25/26 के लिए EPS अनुमान में केवल 3.3%/4.1% की कटौती की गई। एचसीएल टेक में बेहतर रिस्क रिवार्ड नजर आ रहा है।

    JEFFERIES ON TECH MAHINDRA

    जेफरीज ने टेक महिंद्रा पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर रेवन्यू में 4% की गिरावट देखने को मिली। EBIT मार्जिन में 440 बीपीएस की गिरावट आई। डील बुकिंग में 39% की गिरावट देखी गई। CME वर्टिकल और सिंगल-डिजिट मार्जिन में तेज 9% की तिमाही गिरावट ने नकारात्मक रूप से चकित किया। CME वर्टिकल में निरंतर दबाव और कर्मचारियों की संख्या में गिरावट ग्रोथ के लिए अच्छा संकेत नहीं है। कम ग्रोथ और मार्जिन पर ब्रोकरेज ने FY24-26 की कमाई के अनुमान में 4-20% की कटौती की है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।