निफ्टी ने आज अपने पिछले दिन की गिरावट की भरपाई की। इसने डेली चार्ट्स पर एक बुलिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक (bullish engulfing candlestick pattern) पैटर्न बनाया। इससे संकेत मिलता है कि आज रात दो दिवसीय फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे से पहले बुल्स फिर से एक्शन में हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि निफ्टी द्वारा 20 जुलाई को बनाए गए 16,490-16,360 के बुलिश गैप जोन में इंडेक्स को मजबूत सपोर्ट मिला है। यदि इंडेक्स आने वाले सत्रों में इसे बरकरार रखता है तो इसमें 200-डे एसएमए (17,033) अगला संभावित लक्ष्य हो सकता है।
बता दें कि बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न (bullish engulfing pattern) को रिवर्सल पैटर्न के रूप में भी जाना जाता है। ये आमतौर पर डाउनट्रेंड के बाद बनता है। इस पैटर्न में नई ग्रीन कैंडल पिछली रेड कैंडल को पूरी तरह से कवर कर लेती है।
निफ्टी बैंक, आईटी और फार्मा इंडेक्सेस में 1-2 प्रतिशत की बढ़त के साथ अधिकांश सेक्टर में उछाल आने के कारण बाजार में तेजी नजर आई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
निफ्टी 16,475 पर सपाट खुला। शुरुआती कारोबार के उतार-चढ़ाव के बाद इंडेक्स धीरे-धीरे 16,653 के इंट्राडे हाई पर पहुंचा। आखिर में इंडेक्स 158 अंक ऊपर 16,642 के स्तर पर बंद हुआ।
Chartviewindia के मजहर मोहम्मद ने कहा कि तकनीकी रूप से कहें तो इंडेक्स में 16,490 और 16,359 लेवल्स के बुलिश गैप एरिया में बाईंग सपोर्ट देखने को मिल रहा है। फेड की मीटिंग के बाद यदि इंडेक्स 16,359 के लेवल के ऊपर बना रहता है तो ये 200-day SMA तक ऊपर जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो निफ्टी 17,033 के लेवल तक जाते हुए नजर आ सकता है।
मजहर ने आगे कहा कि यदि निफ्टी 16,359 के नीचे बंद होता है तो इसमें कमजोरी बढ़ सकती है। इसके बाद ये 20-day SMA के नीचे 16,197 के लेवल की तरफ जाता हुआ दिखाई दे सकता है।
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 0.22 प्रतिशत गिरकर 18.13 के स्तर पर आ गया। इससे बुल्स का आत्मविश्वास बढ़ता दिखाई दे रहा है।
आज बैंक निफ्टी 36,371 पर निगेटिव नोट पर खुला। लेकिन 36,250 के सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहा। ये दिन के उच्च स्तर 36,808 पर पहुंच गया। बुल्स के दबदबे के चलते बैंक निफ्टी को 375 अंकों की बढ़त के साथ 36,784 पर बंद हुआ। वहीं गिरावट में सपोर्ट-बेस्ड खरीदारी के चलते इसमें डेली स्केल पर एक बुलिश एनगल्फिंग कैंडल बना।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स को 37,000 और 37,250 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए बैंक निफ्टी को 36,666 से ऊपर टिकना होगा। वहीं इसमें सपोर्ट 36,666 और 36,250 के स्तर पर देखने को मिल रहा है।
वहीं स्टॉक्स की बात करें तो आज Coromandel International, Exide Industries, PVR, Ramco Cements, Sun Pharma, Hindustan Aeronautics, SBI, Page Industries, Asian Paints, Larsen & Toubro, DLF, Grasim, Bharat Electronics, UltraTech Cement, Bajaj Finance, Trent, Container Corporation और Axis Bank में आज मजबूती देखने को मिली।
वहीं दूसरी तरफ आज United Spirits, M&M Financial Services, Tata Power और United Breweries जैसे शेयरों में कमजोरी नजर आई।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )