Get App

Technical View: निफ्टी निकला 18,000 के पार, अब अगला रेजिस्टेंस लेवल होगा 18100

एक्सपर्ट्स ने कहा है कि अगर निफ्टी तत्काल रेजिस्टेंस 18,100 के ऊपर जाता है तो यह 18,350 के स्तर तक चढ़ सकता है और इसे 18,000-17,900 पर सपोर्ट मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 8:04 PM
Technical View: निफ्टी निकला 18,000 के पार, अब अगला रेजिस्टेंस लेवल होगा 18100
बैंक निफ्टी में तत्काल रेजिस्टेंस 41,000 का लेवल ब्रेक होता है तो बैंक निफ्टी शॉर्ट-कवरिंग दिखाते हुए 41,500-41,800 तक चढ़ सकता है

निफ्टी आज मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 18,000 अंक के लेवल से ऊपर खुला। इसे सकारात्मक ग्लोबल रुझानों और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा खरीदारी का सपोर्ट मिला। इसकी वजह से आज 13 सितंबर को लगभग आठ महीने के उच्च स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

निफ्टी आज 134 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 18,070 पर बंद हुआ। ये 18 जनवरी के बाद से इसकी सबसे अच्छी क्लोजिंग रही। डेली चार्ट पर एक स्मॉल-बॉडिड बुलिश कैंडल बनाया।

बुधवार के लिए निफ्टी पर निवेश राय

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने निफ्टी पर कल के लिए राय देते हुए कहा "तकनीकी रूप से, निफ्टी ने 18,000 के शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। आज ये इसके ऊपर बंद होने में सफल रहा है जो व्यापक रूप से पॉजिटिव संकेत देता है। डेली और इंट्राडे चार्ट पर इंडेक्स एक अपट्रेंड कंटीन्यूएशन फॉर्मेशन बना रहा है। ये फॉर्मेशन मौजूदा स्तरों से और आगे के अपट्रेंड को सपोर्ट करता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें