इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज 10 अगस्त को वोलेटाइल सेशन के बाद निफ्टी मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 17,500 अंक को होल्ड करने में कामयाब रहा। आज निफ्टी 10 अंक बढ़कर 17,535 पर बंद हुआ। वहीं निवेशकों को अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार करते हुए भी देखा गया।
इंडेक्स ने डेली चार्ट पर हैंगिंग मैन पैटर्न (Hanging Man pattern) बनाया। बता दें कि हैंगिंग मैन पैटर्न एक बेयरिश रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है। ये आमतौर पर एक अपट्रेंड के अंत में या टॉप पर बनता है।
कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में एक बड़ी कमजोरी की संभावना नहीं है। जब तक कि सूचकांक पिछले दिन के 17,359 के निचले स्तर को नहीं तोड़ता है बड़ी कमजोरी की उम्मीद नहीं है। हालांकि बाजार जून के निचले स्तर से 15 प्रतिशत की रैली के बाद ओवरबॉट नजर आ रहा है।
Chartviewindia के मुख्य बाजार रणनीतिकार मजहर मोहम्मद ने कहा, "इस समय टेक्निकल पिक्चर मिला-जुला दिख रहा है। इसका कारण ये है कि बुल्स उच्च स्तर तक पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं बुधवार के कारोबारी सत्र में हैंगिंग मैन जैसा एक अनिश्चित फॉर्मेशन बना है।"
बाजार के जानकारों का मानना है कि डेली और कुछ वीकली ऑसिलेटर्स पर ओवरबॉट रीडिंग के बावजूद प्राइस चार्ट में सार्थक कमजोरी नहीं दिख रही है।
मजहर ने कहा कि अगर निफ्टी 17,442 के ऊपर बना रहता है तो यह इंडेक्स 17,800 की ओर बढ़ सकता है। इसलिए शॉर्ट-साइड ट्रेडर्स को न्यूट्रल रहना चाहिए। वहीं लॉन्ग-साइड प्लेयर्स को लॉन्ग करते समय 17,440 से नीचे स्टॉप-लॉस रखना चाहिए।
कल Banking index या बैंक निफ्टी की कैसी रहेगी चाल
बैंक निफ्टी भी आज 38,299 के मामूली रूप से उच्च स्तर पर खुलने के बाद पूरे कारोबारी सत्र में वोलेटाइल रहा है।
इंडेक्स ने आज 38,403 का इंट्राडे हाई और 38,155 के लो हिट किया। बाजार बंद होने पर ये 50 अंक बढ़कर 38,288 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर Doji pattern बनाया। इससे भविष्य के ट्रेंड के बारे में बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता झलकती है।
हेम सिक्योरिटीज के पीएमएस प्रमुख मोहित निगम (Mohit Nigam, Head, PMS at Hem Securities) ने कहा, 'बैंक निफ्टी को तत्काल सपोर्ट 37,700 के स्तर पर है। जबकि इंडेक्स तात्कालिक रूप से 38,750 पर अटकता हुआ नजर आ सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )