Get App

Technical View : निफ्टी ने फिर बनाया बेयरिश कैंडल, MACD भी दे रहा है बिकवाली के संकेत

सभी सेक्टोरियल इंडेक्स आज गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 में 2 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2022 पर 7:07 PM
Technical View : निफ्टी ने फिर बनाया बेयरिश कैंडल, MACD भी दे रहा है बिकवाली के संकेत
एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि इंडेक्स 17,300 का बचाव करने में सफल रहता है तो आने वाले सत्र में कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है जबकि सपोर्ट के टूटने से इंडेक्स 17,000 के स्तर तक गिर सकता है

आज इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 22 अगस्त को लगातार दूसरे सत्र के लिए निफ्टी लाल रंग में बंद हुआ। आज भारतीय बाजारों ने दो महीने में सबसे खराब दिन देखा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के चलते चिंता बढ़ी। निफ्टी आज 267.80 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,490.70 पर बंद हुआ। इसमें डेली चार्ट पर एक और मंदी का कैंडलस्टिक नजर आया।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि ट्रेंड इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस एंड डायवर्जेंस (MACD) ने भी डेली चार्ट पर "बिकवाली" का संकेत दिया है।

निफ्टी पर राय

यदि इंडेक्स अगले अहम सपोर्ट 17,300 का बचाव करने में सफल होता है, तो आने वाले सत्र में कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि सपोर्ट के टूटने से इंडेक्स 17,000 के स्तर तक गिर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें