Technical View : Nifty ने दूसरे दिन भी रेंज बाउंड ट्रेड में बनाया बुलिश कैंडल, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का मूव

निफ्टी 17,400-17,800 रेंज के अंदर कारोबार करता दिखा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंडेक्स के दायरे में कारोबार करते रहने की उम्मीद है जबकि निफ्टी को ऊपर की तरफ बढ़ने के लिए 17,800 के पार जाना होगा

अपडेटेड Sep 07, 2022 पर 7:20 PM
बैंक निफ्टी ने में तत्काल सपोर्ट 39,200 के लेवल पर है। अगर बैंक निफ्टी अपने सपोर्ट लेवल को तोड़ देता है तो ये इंडेक्स 38,800-38,500 के जोन में लुढ़क सकता है

निफ्टी 7 सितंबर को दूसरे दिन निचले स्तर पर बंद हुआ। हालांकि यह वोलैटाइल ट्रेड के दूसरे दिन दोपहर के कारोबार में गिरावट को कम करने में कामयाब रहा। आज निफ्टी 17,519 पर खुला और दिन के निचले स्तर 17,484 पर फिसल गया। लेकिन दोपहर में रिकवरी दिखाते हुए 17,650 तक पहुंचा। इंडेक्स अंतत: 31 अंक गिरकर 17,624 पर बंद हुआ।

ओपनिंग टिक से रिकवरी दिखाते हुए निफ्टी ने डेली चार्ट्स पर एक बुलिश कैंडल बनाया। लेकिन 17,400-17,800 रेंज के अंदर कारोबार करता रहा। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इंडेक्स के दायरे में कारोबार करते रहने की संभावना है। निफ्टी को बढ़त हासिल करने के लिए 17,800 के पार जाना होगा।

निफ्टी पर गुरूवार के लिए निवेश सलाह


Chartviewindia के मुख्य बाजार रणनीतिकार मजहर मोहम्मद ने कहा "बाजार में गिरावट के बावजूद नियर टर्म ट्रेंड साइडवे रह सकता है। इस समय इंडेक्स 17,777 और 17,401 जोन में कंसोलिडेट हो रहा है। इसलिए जब तक कि निफ्टी इस जोन से बाहर नहीं निकलता है तब तक इसमें ऊपर या नीचे किसी भी दिशा में एक मजबूत मूव की उम्मीद नहीं की जा सकती है।"

उन्होंने आगे कहा कि ट्रेडर्स को इंतजार करना चाहिए। इसके बाद ब्रेकआउट की दिशा में ट्रेडिंग पोजीशन लेनी चाहिए।

Axis Securities top picks: मारुति, बजाज फाइनेंस सहित 6 स्टॉक्स में त्योहारी सीजन में मिलेगा 15% तक का रिटर्न

बैंक निफ्टी पर गुरूवार के लिए निवेश सलाह

बैंक निफ्टी आज 39,338 पर खुला और नकारात्मक मूव के साथ 39,300-39,550 के दायरे में कारोबार करता रहा। बैंकिंग इंडेक्स 211 अंक गिरकर 39,456 पर आ गया। इसने आज स्मॉल बॉडिड बुलिश कैंडल बनाई। इसकी क्लोजिंग आज ओपनिंग लेवल से ज्यादा रही।

बैंक निफ्टी 1,500 अंकों के व्यापक दायरे में अटका हुआ है। इसमें 40,000 के लेवल पर एक मजबूत रेजिस्टेंस और 38,500 पर सपोर्ट दिख रहा है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट कुणाल शाह ने कहा कि इंडेक्स में दोनों तरफ ब्रेक पर ट्रेंडिंग मूव दिखेगा।

उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में तत्काल सपोर्ट 39,200 के लेवल पर है। यदि ये इसे तोड़ देता है तो इंडेक्स 38,800-38,500 के जोन में फिसल सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक ये अपने सपोर्ट स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें खरीदारी करने की राय बनी रहेगी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।