Axis Securities top picks: मारुति, बजाज फाइनेंस सहित 6 स्टॉक्स में त्योहारी सीजन में मिलेगा 15% तक का रिटर्न
Axis Securities सिक्योरिटीज का मानना है महामारी के बाद स्थितियां सामान्य होने और त्योहारी सीजन में इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ेगी जिससे इन कंपनियों के स्टॉक्स में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 07, 2022 पर 10:17 PM
Relaxo Footwears भारत की सबसे बड़ी फुटवियर निर्माता कंपनी है। इसके पास रिलैक्सो, स्पार्क्स, Flite और Bahamas जैसे कई लोकप्रिय ब्रांड्स हैं जिनकी बिक्री में आगामी त्योहारी सीजन में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा
भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2023 के लिए अच्छा रुख दिखाया है। इसमें अधिकांश हाई-फ्रिक्वेंसी इंडिकेटर्स में तेजी दिखाई दे रही है। वहीं सामान्य मॉनसून की वजह से शहरी मांग और ग्रामीण मांग भी तेजी आने की संभावना है। इससे पॉजिटिव रुझानों को बल मिल रहा है।
ट्रैवेल एंड टूरिज्म, होटल, स्कूल और कॉलेज जैसे गहन संपर्क वाले क्षेत्रों में स्थिति सामान्य हो गई है। हवाई, रेल और बस जैसी सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं पूरी तरह से शुरू होने कारण आर्थिक रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर भी गतिविधियां महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई हैं।
उपरोक्त थीम के आधार पर एक्सिस सिक्योरिटीज निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने का सुझाव दे रहे हैं। उनका मानना है कि मजबूत त्योहारी सीजन की मांग से इन शेयरों में अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है:
एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि नये लॉन्ज से कंपनी की गाड़ियों की मांग में वृद्धि आयेगी। मौजूदा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के अपग्रेडेशन, कमोडिटी मुद्रास्फीति में नरमी और ईसीयू की किल्लत में कमी आने से मार्जिन में सुधार नजर आयेगा। पेट्रोल, सीएनजी और हाइब्रिड गाड़ियों से बाजार में कंपनी हिस्सेदारी बढ़ेगी।
एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि त्योहारी सीजन की वजह से कंपनी के कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। टू-व्हीलर की फाइनेंसिंग में इजाफा होगा। यह आरबीएल बैंक और डीबीएस के साथ अपनी साझेदारी के साथ अपने क्रेडिट कार्ड सेगमेंट को मजबूत करने की भी योजना बना रहा है।
त्योहारी सीजन परंपरागत रूप से कार्ड कंपनियों के लिए अच्छा होता है। इसके पीछे की वजह ये है कि इस दौरान अधिक खर्च होते हैं और उस समय कार्ड्स का बहुत उपयोग होता है। इस दौरान लोगों द्वारा यात्रा और पर्यटन से जुड़े खर्चे भी किये जाते है। जिसका इस कंपनी को फायदा मिलेगा।
इसके अलावा RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करने का आरबीआई का प्रस्ताव क्रेडिट कार्ड उद्योग के लिए संरचनात्मक रूप से पॉजिटिव कदम है।
एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि बेहतर स्टोर मेट्रिक्स, सप्लाई चैन ऑप्टिमाइजेशन, लागत घटाने पर विशेष फोकस, आक्रामक रूप से स्टोर की संख्या बढ़ाने, प्राइवेट ब्रांड्स से उच्च योगदान, और वैल्यू स्पेस में नई ऑफरिंग से इसके कारोबार में इजाफा होगा। लिहाजा इसमें खरीदारी करनी चाहिए।
ये भारत की सबसे बड़ी फुटवियर निर्माता कंपनी है। इसके पास रिलैक्सो, स्पार्क्स, Flite और Bahamas सहित कई लोकप्रिय ब्रांड्स हैं। ये सभी ब्रांड्स अपने सेगमेंट में लीडर हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि ग्रामीण सेक्टर में छोटे शहरों और कस्बों इस कंपनी के प्रोडक्ट्स की मांग में त्योहारी सीजन के चलते इजाफा होगा। इसलिए इसमें खरीदारी करें।
छोटे कस्बों और शहरों पर फोकस करने वाली इस कंपनी के पास 391 स्टोर हैं और वित्त वर्ष 23 में 60 से अधिक स्टोर खोलने की कंपनी की योजना है। वी-मार्ट की उपस्थिति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में है। इसके लगभग आधे स्टोर इन्हीं राज्यों में हैं। कंपनी ने यह जुलाई 2021 में अरविंद लाइफस्टाइल से अनलिमिटेड स्टोर्स का अधिग्रहण करके पश्चिम और दक्षिण भारत में अपना कारोबार शुरू किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )