Technical View : निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, एक्सपर्ट्स ने कहा पार कर सकता है 18000 का लेवल

जब तक निफ्टी 17,700-17,600 के ऊपर बंद होता है तब तक इसके निकट भविष्य में 18,200-18,350 के लेवल की ओर बढ़ने की संभावना है

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 7:20 PM
बैंक निफ्टी में ऊपर की ओर तत्काल रेजिस्टेंस 40,700 पर है और इस रेजिस्टेंस को पार करने के बाद 41,500-41,800 के स्तर की ओर तेजी से बढ़ता दिख सकता है

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 12 सितंबर को निफ्टी की शुरुआत अच्छी रही। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण सत्र के दौरान इंडेक्स 103 अंकों की बढ़त के साथ 17,936 पर बंद हुआ। ये लेवल 18 अगस्त के बाद का उच्चतम क्लोजिंग लेवल है।

इंडेक्स ने डेली चार्ट्स पर एक स्मॉल बॉडी बुलिश कैंडल बनाया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि बुल्स मजबूत स्थिति में लग रहे हैं। बुल्स जल्द ही 17,700-17,500 के महत्वपूर्ण सपोर्ट के साथ निफ्टी को 18,000 के ऊपर ले जा सकते हैं।

मंगलवार के लिए निफ्टी पर एक्सपर्ट की राय


Angel One के समीत चव्हाण ने कहा "हालांकि प्रमुख इंडेक्सेस में मोमेंटम की थोड़ी कमी है। लेकिन इसमें अंडरटोन बुलिश लग रहा है और इसके परिणामस्वरूप निफ्टी अब 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के करीब है। यह अब केवल एक औपचारिकता भर रह गया है। हम इसे 18000 के लेवल पर पहुंचते हुए स्क्रीन पर बहुत जल्द ही देखेंगे।"

इसके बाद निकट भविष्य में 18,200-18,350 के लेवल की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा "जब तक निफ्टी 17,700-17,600 के ऊपर बंद होता है तब तक इसके इन लेवल तक जाने की संभावना है।"

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि निवेशकों को इस पर पॉजिटिव बने रहना चाहिए। प्रमुख इंडेक्स भले ही थोड़ा कंसोलिडेट हो जाएं फिर भी स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन जारी रहने की संभावना है।

Gainers & Losers: आज 12 सितंबर को पूरे कारोबारी सत्र में इन स्टॉक्स में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

मंगलवार के लिए बैंक निफ्टी पर एक्सपर्ट की राय

आज बैंक निफ्टी 40,540 के उच्च स्तर पर खुला। इसके बाद 40,685 के उच्च स्तर को छूकर 40,574 पर बंद हुआ। हालांकि ये लेवल पिछले सत्र से 158 अंक अधिक रहा।

इसने डेली चार्ट पर डोजी पैटर्न (Doji pattern) बनाया। ये चार्ट भविष्य के रुझानों के बारे में बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता को दर्शाता है।

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा "अंडरटोन बुलिश बना रहेगा। बैंक निफ्टी में 40,000-39,800 के जोन में मजबूत सपोर्ट के साथ बाय-ऑन-डिप की रणनीति अपनानी चाहिए। इसमें ऊपर की ओर तत्काल रेजिस्टेंस 40,700 पर नजर आ रहा है। इस रेजिस्टेंस को पार करने के बाद 41,500-41,800 के स्तर की ओर तेजी से बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।