Gainers & Losers: आज 12 सितंबर को पूरे कारोबारी सत्र में इन स्टॉक्स में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

रियल्टी और आईटी सेक्टर की अगुवाई में सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस में एक-एक प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 6:28 PM
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा CAMS पर 'बाय' रेटिंग और 3,000 रुपये के टारगेट प्राइस देने के बाद स्टॉक का भाव आज 4 प्रतिशत बढ़ गया

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार 12 सितंबर को शानदार बढ़त के साथ कारोबारी सत्र को पूरा किया। इस हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 312.26 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 60,105.40 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.50 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 17,930.80 पर बंद हुआ। आईटी और रियल्टी की अगुवाई में सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस में एक-एक प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

स्टॉक्स के लिहाज से जानते हैं कौन से शेयर्स में आज सबसे ज्यादा एक्शन रहा-

Reliance Industries | CMP: Rs 2,597.60 | रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल (Reliance Petroleum Retail) शुभलक्ष्मी पॉलीस्टर्स एंड शुभलक्ष्मी पॉलीटेक्स के पॉलिएस्टर कारोबार को 1,592 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इसका असर शेयर पर देखने को मिला और ये आज हरे निशान में बंद हुआ।


PVR, Inox Leisure| आज इस स्टॉक की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इसकी वजह ये रही कि ब्रह्मास्त्र फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के पहले दो दिनों में दुनिया भर में कुल बॉक्स ऑफिस संग्रह में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हो गया था।

HG Infra Engineering | CMP: Rs 631 | कंपनी की सहायक कंपनी एच जी अटेली नारनौल हाईवे (H G Ateli Narnaul Highway) को हरियाणा में सड़क परियोजना के लिए कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इसकी वजह से ये स्टॉक आज 2 प्रतिशत चढ़ गया।

Ramkrishna Forgings | CMP: Rs 207.75 | आज 12 सितंबर को शेयर की कीमत में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वह प्रोमोटर्स/पब्लिक केटेगरी को 46 लाख प्रिफरेंशियल वारंट 205 रुपये प्रत्येक के मूल्य पर जारी करेगी।

महंगाई के मोर्चे पर फिर लगा झटका, अगस्त में खुदरा महंगाई 6.7% से बढ़कर 7% रही

CAMS | CMP: Rs 2,570 | मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा 'बाय' रेटिंग और 3,000 रुपये के टारगेट प्राइस देने के बाद स्टॉक का भाव 4 प्रतिशत बढ़ गया। ब्रोकरेज की रेटिंग और टारगेट का मतलब है कि अगले 12 महीनों में ये 22 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

Titagarh Wagons | CMP: Rs 159.25 | ये शेयर 12 सितंबर को हरे निशान में बंद हुआ। टीटागढ़ वैगन्स ने स्टेकहोल्डर्स को सूचित किया कि इटली सरकार ने अपनी निवेश शाखा - Invitalia के जरिये कंपनी की सहायक कंपनी Titagarh Firema Spa (TFA) में रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदी है।

Anupam Rasayan | CMP: Rs 778.05 | कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि 10 सितंबर को सूरत में Sachin GIDC plant की यूनिट -6 में आग लगने की घटना हुई थी। आग की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। इस खबर का असर स्टॉक पर दिखा और आज ये शेयर लाल निशान में बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।