महंगाई के मोर्चे पर फिर लगा झटका, अगस्त में खुदरा महंगाई 6.7% से बढ़कर 7% रही

खाने-पीने की चीजों की अगस्त में खुदरा महंगाई दर जुलाई के 6.69 प्रतिशत से बढ़कर 7.62 प्रतिशत पर पहुंच गई है

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 6:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दालों की खुदरा महंगाई जुलाई के 0.18 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त महीने में 2.52 प्रतिशत पर आ गई है

अगस्त महीने में महंगाई के मोर्चे पर सरकार को फिर से झटका लगा है। अगस्त में सीपीआई यानी कि खुदरा महंगाई 7 प्रतिशत पर रही है। जबकि जुलाई महीने में ये 6.71 प्रतिशत पर रही थी। इतना ही नहीं अगस्त में खुदरा महंगाई दर अनुमान से ज्यादा रही है। अगस्त में खुदरा महंगाई के 6.84 प्रतिशत रहने का अनुमान किया गया था।

अगस्त में खाने-पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर जुलाई के 6.69 प्रतिशत से बढ़कर 7.62 प्रतिशत पर आ गई है। अगस्त में देश की शहरी खुदरा महंगाई दर महीने-दर-महीने आधार पर 6.49 प्रतिशत से बढ़कर 6.72 प्रतिशत पर आ गई। इसी तरह इस अवधि में ग्रामीण खुदरा महंगाई दर जुलाई के 6.80 प्रतिशत से बढ़कर 7.15 प्रतिशत पर आ गई है। अगस्त में सीपीआई कोर महंगाई जुलाई के 5.8 प्रतिशत से बढ़कर 5.9 प्रतिशत पर आ गई है।

महीने दर महीने आधार पर अगस्त में सब्जियों की खुदरा महंगाई 10.90 प्रतिशत से बढ़कर 13.23 प्रतिशत पर आ गई है। जबकि फ्यूल और पावर की खुदरा महंगाई 11.76 प्रतिशत से घटकर 10.78 प्रतिशत पर रही है। अगस्त महीने में दालों की खुदरा महंगाई जुलाई के 0.18 प्रतिशत से बढ़कर 2.52 प्रतिशत पर आ गई है। जबकि कपड़ा, जूता, चप्पल की महंगाई जुलाई महीने के 9.52 प्रतिशत से बढ़कर 9.91 प्रतिशत पर आ गई है। जबकि हाउसिंग की खुदरा महंगाई दर जुलाई के 3.90 प्रतिशत से बढ़कर 4.06 प्रतिशत पर पहुंच गई है।


 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।