Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, 17700 के ऊपर क्लोजिंग से दिख सकता है तेज अपट्रेंड

बैंक निफ्टी में नीचे की तरफ 38,800-38,500 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है और इस जोन में बैंक निफ्टी में फ्रेश पुट राइटिंग देखने को मिली है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 6:30 PM
निफ्टी में ब्रेकआउट आने पर ये ऊपर तरफ 17,850 और फिर 18,000 तक जा सकता है जबकि निफ्टी में 17,500-17,300 के जोन में सपोर्ट भी नजर आ रहा है

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल बाजारों में घबराहट के बावजूद निफ्टी आज उच्च स्तर पर बंद हुआ। सभी सेक्टर्स ने तेजी में भाग लिया जिसकी वजह से निफ्टी में मजबूती रही। आज बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज और मेटल सेक्टर्स से जुड़े स्टॉक्स 5 सितंबर को गेनर्स के रूप में उभरे।

निफ्टी आज 126 अंक बढ़कर 17,666 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश कैंडल बनाया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि निफ्टी महत्वपूर्ण 17,700 के लेवल पर बंद हो रहा है। अगर ये लेवल निर्णायक रूप से पार हो जाता है तो निफ्टी ऊपर तरफ 17,850 और फिर 18,000 तक जा सकता है। वहीं निफ्टी में 17,500-17,300 के जोन में सपोर्ट भी नजर आ रहा है। ऐसा एक्सपर्ट्स ने कहा।

मंगलवार के लिए निफ्टी पर ट्रेडिंग राय


Angel One के समीत चव्हाण ने कहा "यदि हम डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर नजर डालते हैं, तो हम देख सकते हैं कि निफ्टी 17,700 के महत्वपूर्ण ट्रेंड लाइन रेजिस्टेंस स्तर तक पहुंच गया है। ग्लोबल बाजारों से एक छोटा सा पुश निश्चित रूप से इसमें हालिया फेज से ब्रेकआउट के लिए जरूरी प्रोत्साहन देगा।"

इसके बाद, "निफ्टी 17,850 की ओर और फिर यहां तक कि 18,000 के साइकोलॉजिकल लेवल की ओर भी तेजी से बढ़ता हुआ दिख सकता है। इस तेजी को देखकर हमें आश्चर्य भी नहीं होगा।"

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ निफ्टी में गिरावट आने पर इसमें छोटी गिरावट देखने को मिल सकती है। जहां इसमें 17,540-17,460 के स्तर पर सपोर्ट भी दिखाई दे रहा है।

पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का जोश, जानें आशीष बहेती के शानदार कॉल्स और सस्ता ऑप्शन

मंगलवार के लिए बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग राय

बैंक निफ्टी आज 39,412 के स्तर पर सपाट खुला और दिन चढ़ने के साथ-साथ बेंचमार्क निफ्टी को सपोर्ट करते हुए 39,865 के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बैंकिंग इंडेक्स 385 अंक की तेजी के साथ 39,806 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट्स पर बुलिश कैंडल बनाया।

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा, "बैंक निफ्टी हायर टॉप के साथ एक मजबूत अपट्रेंड में कारोबार कर रहा है। आज पूरे कारोबार के समय फ्रेम में बैंक निफ्टी में हायर बॉटम स्ट्रक्चर बना रहा। अगर बैंक निफ्टी उल्लिखित रेजिस्टेंस को पार कर गया तो ये 41,000-41,500 के जोन की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।"

कुणाल ने आगे कहा कि निचले छोर पर बैंक निफ्टी में 38,800-38,500 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है। इस जोन में फ्रेश पुट राइटिंग देखने को मिली है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।