पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का जोश, जानें आशीष बहेती के शानदार कॉल्स और सस्ता ऑप्शन

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 17600, 17500 और 17400 के लेवल पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 1:51 PM
NAV INVESTMENT के आशीष बहेती ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का जोश दिख रहा है। निफ्टी 17600 के पार टिकने में कामयाब रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV INVESTMENT के आशीष बहेती हैं। आशीष ने इस शो में पहले बाजार पर अपनी राय दी। उसके बाद आज इन्होंने सितंबर फ्यूचर एंड ऑप्शन में अपने शानदार ट्रेड भी बताये। इसके साथ ही एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

NIFTY पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17700, 17800 और 17900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये


आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17600, 17500 और 17400 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NIFTY BANK पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39800, 39900 और 40000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39600, 39500 और 39400 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।

NAV INVESTMENT के आशीष बहेती की बाजार पर राय

आशीष बहेती ने कहा कि मार्केट में निफ्टी में आज मजबूती नजर आ रही है। इसमें आज तेजी का ट्रेड लिया जा सकता है। इसमें 17570 के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाते हुए इसमें 17750 के लक्ष्य के लिए लॉन्ग पोजीशन बना सकते हैं। बैंक निफ्टी की बात करें बैंक निफ्टी में मजबूत स्ट्रेंथ दिख रही है हालांकि इसमें 40000 पर मजबूत हर्डल है। हालांकि बैंक निफ्टी इसके काफी करीब आ चुका है। लेकिन इसमें सावधानी के साथ ट्रेड करना चाहिए।

मितेश ठक्कर और सुदर्शन सुखानी की आज की टॉप कॉल्स, जिसमें होगा जोरदार मुनाफा

बैंक निफ्टी 37600 के स्टॉपलॉस के साथ बैंक निफ्टी में 40000 के लेवल पर जाने पर मुनाफा वसूली करनी चाहिए। हालांकि इसमें हमारा ओवरऑल टारगेट 40500 के करीब है।

NAV INVESTMENT के आशीष बहेती के आज के शानदार ट्रेड्स

Reliance Sep Fut : खरीदें - 2578 रुपये, टारगेट - 2600 से 2630 रुपये, स्टॉपलॉस - 2540 रुपये

Bharti Airtel Sep Fut : खरीदें - 737 रुपये, टारगेट - 755 रुपये, स्टॉपलॉस - 732 रुपये

L&T Finance Holdings Sep Fut : खरीदें - 81.4 रुपये, टारगेट - 84 रुपये, स्टॉपलॉस - 79.50 रुपये

सस्ता ऑप्शन दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः Hindalco

आशीष बहेती ने कहा कि हिंडाल्को की सितंबर सीरीज की एक्सपायरी कॉल में खरीदारी करने से मुनाफा होगा। उन्होंने कि इसकी 435 के स्ट्राइक वाली कॉल 14 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 19 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।