मितेश ठक्कर और सुदर्शन सुखानी की आज की टॉप कॉल्स, जिसमें होगा जोरदार मुनाफा

मितेश ठक्कर ने Tata Consumer में खरीदारी करने की सलाह दी और कहा है कि इसमें 850 रुपये का टारगेट प्राइस देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 12:00 PM
सुदर्शन सुखानी ने Persistent Systems पर बिकवाली करने की राय दी है और उन्होंने कहा कि इसमें 3,442 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर शॉर्ट करें

हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 के एक्सपर्ट्स के इन-हाउस पैनल ने निवेशकों के लिए आज ट्रेड्स में खरीदने/बेचने के लिए शेयरों की एक लिस्ट चुनी है। जिसमें आप दांव लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। चैनल का इन-हाउस पैनल रोजाना निवेशकों की सहायता के लिए ऐसे टिप्स पेश करते हैं। इन टिप्स के आधार पर निवेशक इसमें ट्रेड लेकर निवेशक चाहें तो अपनी कमाई की रणनीति बना सकते हैं।

CNBC-TV18 के इन-हाउस पैनल के मितेश ठक्कर और सुदर्शन सुखानी ने आज के ट्रेड के लिए निवेशकों के लिए इन टॉप पिक्स पर दावं लगाने की सलाह दी है :

earningwaves.com के मितेश ठक्कर के आज के शानदार ट्रेड्स


Buy Tata Consumer

मितेश ठक्कर ने कहा कि इस स्टॉक में तेजी नजर आ सकती है। इसमें खरीदारी करें इसमें 850 रुपये का टारगेट प्राइस नजर आ सकता है। हलांकि इसमें 817 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Buy UBL

मितेश ठक्कर ने कहा कि इस स्टॉक में तेजी दिख सकती है। इसमें 1,760 रुपये का टारगेट प्राइस नजर आ सकता है। हलांकि इसमें 1,680 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Sell Aurobindo Pharma

मितेश ठक्कर ने कहा कि इस स्टॉक में उन्हें मंदी नजर आ रही है लिहाजा इसमें बिकवाली करें इसमें 518 रुपये का टारगेट प्राइस नजर आयेगा। लेकिन इसमें 542 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Sell Bandhan Bank

मितेश ठक्कर ने कहा कि इस स्टॉक में भी उन्हें मंदी नजर आ रही है लिहाजा इसमें बिकवाली करें इसमें 262 रुपये का टारगेट प्राइस देखने को मिल सकता है। लेकिन इसमें 278.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

M&M FINANCE और TORRENT PHARMA पर ब्रोकरेजेज से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Technical Analyst के सुदर्शन सुखानी के आज के शानदार ट्रेड्स

Sell HDFC AMC

सुदर्शन सुखानी ने कहा कि उन्हें आज इस स्टॉक में कमजोरी नजर आ रही है लिहाजा इसमें 2050 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह है।

Sell Persistent Systems

सुदर्शन सुखानी ने परसिस्टेंट सिस्टम्स पर बिकवाली करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 3,442 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Buy Tata Communications

आज टाटा कम्यूनिकेशंस के स्टॉक पर सुदर्शन सुखानी ने खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1,200 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

Buy UBL

सुदर्शन सुखानी ने इस स्टॉक में मजबूती के संकेत के चलते इस पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1660 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।