M&M FINANCE और TORRENT PHARMA पर ब्रोकरेजेज से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

MORGAN STANLEY ने M&M FINANCE पर राय देते हुए कहा है कि अगस्त में डिस्बर्समेंट और कलेक्शन में मजबूती देखने को मिली है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
JEFFERIES ने TORRENT PHARMA पर राय देते इस पर होल्ड रेटिंग दी है और उन्होंने इसके शेयर का टारगेट 1,484 रुपये प्रति शेयर तय किया है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

MORGAN STANLEY की M&M FINANCE पर राय

MORGAN STANLEY ने M&M FINANCE पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अगस्त में डिस्बर्समेंट और कलेक्शन में मजबूती देखने को मिली है। हालांकि अगस्त में कलेक्शन जुलाई से थोड़ा कम नजर आया है। तिमाही आधार पर स्टेज 2 लोन में कमी आई जबकि स्टेज 3 लोन स्टेबल रहा है।


आज यानी 5 सितंबर 2022 को सुबह 11.06 बजे एनएसई पर ये शेयर 3.32 प्रतिशत या 6.55 रुपये ऊपर 216.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 216.80 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 128 रुपये रहा है।

Reliance और Bharti Airtel पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें कमाई के लिए क्या है रणनीति

JEFFERIES की TORRENT PHARMA पर राय

JEFFERIES ने TORRENT PHARMA पर राय देते हुए इस स्टॉक पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,484 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 2,100 करोड़ रुपये में Curatio Healthcare का अधिग्रहण कर सकती है। अगर ये डील पूरी हो जाती है तो यह पिछले 10 सालों में टोरेंट की तीसरी बड़ी डील होगी।

आज यानी 5 सितंबर 2022 को सुबह 10.53 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.52 प्रतिशत या 7.55 रुपये गिरकर 1511.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1649.25 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1242.08 रुपये रहा है।

(डिस्क्लेमरः  CNBC-Awaaz और Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।