TITAN का मुनाफा 50% उछला, निवेशकों के मुनाफे के लिए क्या है ब्रोकरेजेज की रणनीति

Titan पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 3200 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि ज्वेलरी प्रदर्शन चौथी तिमाही में अच्छा रहने से वित्त वर्ष 24 के अनुमानों पर विश्वास बढ़ा है। जबकि घड़ी/आईवियर की मार्जिन कमजोर रहने से वित्त वर्ष 24/25 के लिए ईपीएस अनुमान में 2% की कटौती की गई है

अपडेटेड May 04, 2023 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
Titan पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3210 रुपये निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाइटन (TITAN) के चौथी तिमाही में नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 50% उछल गया। जबकि आय भी करीब 34 परसेंट बढ़कर 10 हजार करोड़ के करीब पहुंच गई। लेकिन मार्जिन अनुमान से कम रही। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये/शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। टाइटन मैनेजमेंट की कमेंट्री के मुताबिक गोल्ड हार्वेस्ट स्कीम प्री-कोविड स्तर पर पहुंच गई है। महंगी ज्वेलरी सेगमेंट में शानदार ग्रोथ रही है। FY24 में ज्वेलरी, घड़ी सेगमेंट में 12-13% मार्जिन संभव है। FY24 में आईवियर के मार्जिन पर दबाव संभव है। जबकि इन्वेंट्री की वजह से आईवियर में दबाव की आशंका है। वहीं CLSA, मैक्ववायरी, GOLDMAN SACS के स्टॉक पर 3200 के लक्ष्य हैं-

    BROKERAGES ON TITAN

    GS ON TITAN

    गोल्डमैन सैक्स ने टाइटन पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,175 रुपये तय किया है। मैनेजमेंट ने मध्यम अवधि में 20% ग्रोथ की उम्मीद जताई है। वित्तीय वर्ष 24 में अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में तेजी रह सकती है


    JPMorgan On Titan

    जेपी मॉर्गन ने टाइटन पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3000 रुपये तय किया है। Q4 में अच्छी डिमांड और मार्जिन आउटलुक बेहतर रहे हैं।

    Macquarie On Titan

    मैक्वायरी ने टाइटन पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही में ज्वेलरी प्रदर्शन ने वित्त वर्ष 24 के अनुमानों पर विश्वास बढ़ाया है। वहीं घड़ी/आईवियर की कमजोर मार्जिन से वित्त वर्ष 24/25 ईपीएस अनुमान में 2% की कटौती की है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    MS On Titan

    मॉर्गन स्टैनली ने टाइटन पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3003 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही में नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे।

    CLSA On Titan

    सीएलएसए ने टाइटन पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3210 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि सभी सेगमेंट्स में व्यापक ग्रोथ दिखी और आउटलुक आशावादी बना है। मार्च तिमाही सुस्त होने के बावजूद ज्वेलरी कारोबार में मजबूत ग्रोथ नजर आई। वहीं अन्य कारोबार में मजबूत प्रदर्शन जारी है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।