सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
CENTRAL BANK पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बैंक का गो फर्स्ट एयरलाइन में करीब 1,305 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है। बैंक का गो फर्स्ट में एक्सपोजर की वजह से बैंक के शेयर में गिरावट की आशंका है। आज NCLT में गो फर्स्ट की इन्सॉल्वेंसी याचिका पर सुनवाई होगी
क्रूड में फिर से मंदी की आशंकाओं के बीच 4% से ज्यादा की गिरावट नजर आई। क्रूड का भाव 72 डॉलर के नीचे फिसलकर 16 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोने में तेज उछाल के कारण इसका भाव COMEX पर 2060 डॉलर के पार निकल गया। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के स्टॉक्स पर नजरें रहेंगी। इसके साथ ही सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CHOLAMANDALAM FINANCE और AAVAS FINANCIER सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 687 करोड़ रुपये से बढ़कर 855 करोड़ रुपये रहा। Q4 में NII 1,534 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,007 करोड़ रुपये रही
2- TATA CHEMICALS (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 438 करोड़ रुपये से बढ़कर 709 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 3,098 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,407 करोड़ रुपये रही
3- ASTRAZENECA PHARMA (Green)
CDSCO से Trastuzumab Deruxtecan के इंपोर्ट की मंजूरी मिली। ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में Trastuzumab deruxtecan का इस्तेमाल होता है
4- ABB INDIA (Green)
सालाना आधार पर मुनाफा 373 करोड़ रुपये से घटकर 245 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 1,968 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,411 करोड़ रुपये रही
5- HERO MOTOCORP (Red)
ई-स्कूटर VIDA V1 Pro, VIDA V1 Plus की कीमतें घटाईं। कंपनी ने VIDA V1 Plus की कीमत घटाकर 1.19 लाख रुपये की। वहीं कंपनी ने VIDA V1 Pro की कीमत घटाकर 1.39 लाख रुपये की
6- PETRONET LNG (Red)
तिमाही आधार पर Q4 में आय 14,927 करोड़ रुपये से घटकर 13,874 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA मार्जिन 8.7% से घटकर 6.8% रही
7- GR INFRAPROJECTS (Green)
कंपनी 737 करोड़ रुपये के MoRTH प्रोजेक्ट के लिए L-1 बिडर बनी
8- SONA BLW (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 105 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 548 करोड़ रुपये से बढ़कर 742 करोड़ रुपये रही
9-BAJAJ CONSUMER (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 36 करोड़ रुपये से बढ़कर 40 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 218 करोड़ रुपये से बढ़कर 249 करोड़ रुपये रही
10- SULA VINEYARDS (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 14 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 112 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये रही
सालाना आधार पर Q4 में मार्जिन 76% से घटकर 74% रही। सुशील कुमार अग्रवाल ने MD के पद से इस्तीफा दिया
2-BOMBAY BURMAH (Red)
गो फर्स्ट इन्सॉल्वेंसी याचिका पर आज NCLT में सुनवाई होगी। गो फर्स्ट ने सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। गो फर्स्ट ने NCLT में दिवालिया अर्जी लगाई
3-CENTRAL BANK (Red)
गो फर्स्ट एयरलाइन में बैंक का एक्सपोजर करीब 1,305 करोड़ रुपये है। गो फर्स्ट में एक्सपोजर की वजह से शेयर में गिरावट की आशंका है। गो फर्स्ट इन्सॉल्वेंसी याचिका पर आज NCLT में सुनवाई होगी
4-CHENNAI PETRO (Green)
क्रूड 16 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा। ब्रेंट का भाव $72 के नीचे फिसला
5-BPCL (Green)
क्रूड 16 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा। ब्रेंट का भाव $72 के नीचे फिसला
6-HPCL (Green)
क्रूड 16 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंचा। ब्रेंट का भाव $72 के नीचे फिसला
7-TITAN (Green)
शेयर पर CLSA की खरीदारी की सलाह है। उन्होंने लक्ष्य 3,210/शेयर तय किया है
8-KALYAN (Green)
सीएलएसए का कहना है कि ज्वेलरी सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ से शेयर में तेजी संभव है
9-THANGAMAYIL (Green)
सीएलएसए का कहना है कि ज्वेलरी सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ से शेयर में तेजी संभव है
10- ITC (Green)
इस शेयर में तेजी में कारोबार होता हुआ नजर आ सकता है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)