Today's Brokers Top Calls: भारती एयरटेल, ओएनजीसी, मैक्रोटेक, सोभा, जायडस लाइफ आज हैं ब्रोकर्स के रडार पर

ONGC पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनके मुताबिक ये इस सेक्टर में उनकी टॉप पिक के रूप में बना हुआ है। शेयर का रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है। बेस केस में 65% तक रिटर्न की उम्मीद है। ये अगर फिसला तो 10% से ज्यादा की गिरावट की आशंका नहीं है

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 10:34 AM
SOBHA पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकर ने इसके शेयर का लक्ष्य 1024 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिसंबर का महीना जनरल बीमा कंपनियों के लिए अच्छा रहा। कंपनियों के प्रीमियम में 14% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। जबकि YTD प्रीमियम कलेक्शन भी 16% ज्यादा नजर आया है। जनरल इंश्योरेंस सेक्टर की प्राइवेट कंपनी ICICI लोंबार्ड के मार्केट शेयर में बढ़त भी नजर आई है। लिहाजा इंश्योरेंस सेक्टर पर बाजार की नजरें रहेंगी। इसके अलावा आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने कुछ स्टॉक्स सुझाये हैं। जिनमें अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउसेज ने आज भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL), ओएनजीसी (ONGC), मैक्रोटेक (MACROTECH), सोभा (SOBHA) और जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) को अपने रडार पर रखा है।

    CLSA ON BHARTI AIRTEL

    सीएलएसए ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 1040 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो बेहतर है। इसके ROCE में बढ़ोतरी नजर आई है। FY25 में रेवेन्यू/EBITDA में 16%/22% CAGR ग्रोथ संभव है।

    CLSA ON ONGC


    सीएलएसए ने ओएनजीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ये इस सेक्टर में उनकी टॉप पिक के रूप में बरकरार है। शेयर का रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर है। बेस केस में 65% तक रिटर्न संभव है। ये अगर फिसला तो 10% से ज्यादा की गिरावट की आशंका नहीं है।

    इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

    MORGAN STANLEY ON MACROTECH

    मॉर्गन स्टैनली ने मैक्रोटेक पर राय देते हुए इस पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1145 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने 1,145 रुपये/शेयर का लक्ष्य रखा है। कंपनी के लंदन प्रोजेक्ट्स से कैश कारोबार में तेजी नजर आ सकती है।

    MORGAN STANLEY ON SOBHA

    मॉर्गन स्टैनली ने सोभा पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1024 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    MORGAN STANLEY ON ZYDUS LIFE

    मॉर्गन स्टैनली ने जायडस लाइफ पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 513 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के न्यू लॉन्चेस से अमेरिकी कारोबार में ग्रोथ देखने को मिलेगी

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।