दिसंबर का महीना जनरल बीमा कंपनियों के लिए अच्छा रहा। कंपनियों के प्रीमियम में 14% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। जबकि YTD प्रीमियम कलेक्शन भी 16% ज्यादा नजर आया है। जनरल इंश्योरेंस सेक्टर की प्राइवेट कंपनी ICICI लोंबार्ड के मार्केट शेयर में बढ़त भी नजर आई है। लिहाजा इंश्योरेंस सेक्टर पर बाजार की नजरें रहेंगी। इसके अलावा आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने कुछ स्टॉक्स सुझाये हैं। जिनमें अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउसेज ने आज भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL), ओएनजीसी (ONGC), मैक्रोटेक (MACROTECH), सोभा (SOBHA) और जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) को अपने रडार पर रखा है।
