बाजार में निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी की बढ़त में टाटा स्टील, हिंडाल्को, ओएनजीसी ने जोश भरा है। टाटा स्टील में करीब 5 प्रतिशत की तेजी नजर आई है। जबकि हिंडाल्को 2.41 प्रतिशत और ओएनजीसी 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मेटल, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। मेटल इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। ब्रोकर्स ने भी मेटल सेक्टर पर अपना नजरिया पेश किया है। JEFFERIES ने टाटा स्टील और हिंडाल्को पर बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज फर्मों ने गेल (GAIL), टीवीएस मोटर्स (TVS MOTORS) और इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) पर भी दांव खेला है। जानते हैं किस स्टॉक पर क्या है रेटिंग्स-
जेफरीज ने मेटल्स पर राय देते हुए कहा कि एक साल के बाद भारतीय मेटल पर पॉजिटिव नजरिया है। चीन में कोविड सख्ती घटी है। इससे प्रॉपर्टी सेक्टर को सपोर्ट संभव है। आगे भारतीय स्टील कंपनियों के मार्जिन सुधरेंगे। एसेट फुटप्रिंट और बैलेंशीट में सुधार नजर आयेगा। मेटल कंपनियों के वैल्युएशन आकर्षक हैं।
Hindalco पर जेफरीज ने रेटिंग को अपग्रेड के Buy रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 390 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये तय किया है।
मैक्वायरी ने गेल पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 140 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
मैक्वायरी ने टीवीएस मोटर्स पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1260 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
MACQUARIE ON INDUSIND BANK
मैक्वायरी ने इंडसइंड बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1400 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
मैक्वायरी ने इंफो एज पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3000 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
MACQUARIE ON BAJAJ FINANCE
मैक्वायरी ने बजाज फाइनेंस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 5275 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
मॉर्गन स्टैनली ने एमसीएक्स पर अंडरवेड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1220 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )