बाजार में निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी की बढ़त में टाटा स्टील, हिंडाल्को, ओएनजीसी ने जोश भरा है। टाटा स्टील में करीब 5 प्रतिशत की तेजी नजर आई है। जबकि हिंडाल्को 2.41 प्रतिशत और ओएनजीसी 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मेटल, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। मेटल इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। ब्रोकर्स ने भी मेटल सेक्टर पर अपना नजरिया पेश किया है। JEFFERIES ने टाटा स्टील और हिंडाल्को पर बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज फर्मों ने गेल (GAIL), टीवीएस मोटर्स (TVS MOTORS) और इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) पर भी दांव खेला है। जानते हैं किस स्टॉक पर क्या है रेटिंग्स-
