Get App

Today's top brokerages calls: कोल इंडिया, जस्ट डायल, जोमैटो, टाइटन और यूनाइटेड स्पिरिट्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर

JUST DIAL पर सिटी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 815 रुपये/शेयर निर्धारित किया है। Q4 कोर बिजनेस में कंपनी ने मोमेंटम कायम रखा है। इस समय कंपनी के शेयर का वैल्यूएशन सस्ता लग रहा है। कंपनी के टॉप-लाइन मेट्रिक्स अब कोविड के पूर्व के स्तर पर पहुंच गए हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 10:23 AM
Today's top brokerages calls: कोल इंडिया, जस्ट डायल, जोमैटो, टाइटन और यूनाइटेड स्पिरिट्स हैं ब्रोकर्स के रडार पर
ZOMATO पर यूबीएस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 90 रुपये से घटाकर 80 रुपये/शेयर निर्धारित किया है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने कई पांच स्टॉक्स अपने रडार पर रखे हैं। इसमें कोल इंडिया का स्टॉक है जिस पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि सिटी ने जस्ट डायल पर बुलिश नजरिये से कवरेज शुरू किया है। वहीं यूबीएस ने अपने लिस्ट में जोमैटो को शामिल किया है। यूबीएस ने इस पर खरीदारी का नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही ब्रोकरेजेज ने आज टाइटन और यूनाइटेड स्पिरिस्ट पर भी दांव लगाया है।

JP MORGAN ON COAL INDIA

जेपी मॉर्गन ने कोल इंडिया पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 290 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसके दाम बढ़ने का स्टॉक को फायदा होगा।

CITI ON JUST DIAL

सिटी ने जस्ट डायल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 815 रुपये/शेयर तय किया है। कंपनी ने Q4 कोर बिजनेस ने मोमेंटम कायम रखा है। इस समय इसका वैल्यूएशन सस्ता लग रहा है। कंपनी के टॉप-लाइन मेट्रिक्स अब महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें