अदाणी पोर्ट्स ने NCLT के जरिए कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने 1485 Cr में कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण किया है। जिससे मॉर्गन स्टैनली ने इस कंपनी के स्टॉक पर अपनी ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि जियो फाइनेंशियल सर्विस का डिमर्जर और लिस्टिंग 6 महीने में होने की संभावना के चलते जेफरीज रिलायसं इंडस्ट्रीज पर बुलिश बना हुआ है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। वहीं अच्छे नतीजों की उम्मीद के चलते जायडस लाइफ पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने टेलीकॉम कंपनियों पर निवेश के लिहाज अपनी राय जाहिर की है।
जेफरीज ने रिलायंस पर खरीदारी की राय बनाये रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3060 रुपये/शेयर से बढ़ाकर 3100 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि जियो फाइनेंशियल सर्विस का डिमर्जर और लिस्टिंग 6 महीने में संभव है। जियो फाइनेंशियल सर्विस का वैल्युएशन 900-1500 करोड़ संभव है। जियो फाइनेंशियल सर्विस का शेयर का प्राइस 134-224 रुपये/शेयर संभव है।
मॉर्गन स्टैनली अदाणी पोर्ट्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 690 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने 1485 करोड़ रुपये में करईकल पोर्ट का अधिग्रहण किया है। FY23 में पोर्ट का 10 mmt वॉल्यूम रहा है। 2 साल में मुनाफे में सुधार के लिहाज से आकर्षक अधिग्रहण है।
मॉर्गन स्टैनली जायडस लाइफ पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 513 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि जायडस से अच्छे नतीजों की उम्मीद है। US के Revlimid और Trokendi कारोबार से ग्रोथ को सपोर्ट मिल रहा है। नई मंजूरी से Asacol HD को लेकर कंपिटीशन घटेगा।
जेफरीज ने टेलीकॉम सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि जनवरी में सबसे ज्यादा 39 लाख सब्सक्राइबर बेस बढ़ा है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी भी सबसे ज्यादा बढ़ी है। MNP बढ़ने से मार्केट में कम्पटीशन बढ़ा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)