सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

CSB BANK पर एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बैंक की कुल डिपॉजिट 21% बढ़कर 20,188 करोड़ रुपये से 24,506 करोड़ रुपये हो गई। वहीं बैंक का CASA 16% बढ़कर 6,795 करोड़ रुपये से 7,886 करोड़ रुपये हुआ। जबकि बैंक का टर्म डिपॉजिट 24% बढ़कर 13,393 करोड़ रुपये से 16,619 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 9:06 AM
GR INFRA पर एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि NHAI प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को 1,248 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    क्रूड में भारी उछाल नजर आया है। OPEC प्लस देशों की ओर से प्रोडक्शन में रोजाना 16 लाख बैरल की कटौती के ऐलान से भाव में तेजी दिखाई दी है। कच्चे तेल का भाव 6% से ज्यादा चढ़कर 85 डॉलर के करीब पहुंच गया। आज OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों पर दबाव दिख सकता है। मार्च में ज्यादातर कंपनियों की बिक्री अनुमान से बेहतर रही। मारुति की SALES 2% घटी। लेकिन टाटा मोटर्स और एस्कॉर्ट्स की बिक्री में हल्की बढ़त नजर आई। वहीं टू-व्हीलर्स में हीरो ने 15% ज्यादा मोटरसाइकिलें बेची। आज ऑटो स्टॉक्स और ऑइल स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। इसके साथ ही सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए RVNL और CSB BANK सहति 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) RVNL (Green)

    NHAI से 6 लेन हाईवे के लिए 1271 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। NHAI से एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के लिए 720 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। रेलवे मंत्रालय कंपनी को 120 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला


    2) NCC (Green)

    मार्च में कंपनी को कुल 1919 करोड़ रुपये के 5 ऑर्डर मिले

    3) BHEL (Green)

    कंपनी को 3,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। स्ट्रैटेजिक इक्विपमेंट के सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला

    4) THE PHOENIX MILLS (RED)

    सिंगापुर सरकार ने 1300.15 रुपये के भाव पर 51.50 लाख शेयर बेचे

    5) SHRIRAM PROPERTIES (Green)

    ऑरम रियल एस्टेट डेवलपर्स ने 2.43 करोड़ रुपये शेयर खरीदे

    6) GODREJ PROPERTIES (Green)

    पुणे में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदी। प्रोजेक्ट में 7.5 लाख स्क्वेयर फीट की डेवलेपमेंट की क्षमता है। प्रोजेक्ट में लगभग 1,000 करोड़ रुपये आय की उम्मीद है

    7) HERO MOTOCORP (Green)

    मार्च में कुल बिक्री 15.3%, घरेलू बिक्री 21% बढ़ी। कुल बिक्री 4.50 लाख यूनिट से बढ़कर 5.19 लाख यूनिट रही। घरेलू बिक्री 4.15 लाख यूनिट से बढ़कर 5.02 लाख यूनिट रही

    8) ATUL AUTO (Green)

    मार्च में कुल बिक्री 114.5%, YTD बिक्री 59% बढ़ी। कुल बिक्री 1,470 यूनिट से बढ़कर 3,154 यूनिट रही

    9) MARUTI SUZUKI (Green)

    FY23 में कंपनी ने रिकॉर्ड 19.66 लाख गाड़ियां बेची

    10) HOEC (Green)

    $85 तक पहुंचा ब्रेंट का भाव, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    Top trading ideas: बाजार में हुई बुल्स की वापसी, अप्रैल सिरीज में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- CSB BANK (Green)

    कुल डिपॉजिट 20,188 करोड़ रुपये से 21% बढ़कर 24,506 करोड़ रुपये हुई। CASA 6,795 करोड़ रुपये से 16% बढ़कर 7,886 करोड़ रुपये हुआ। टर्म डिपॉजिट 13,393 करोड़ रुपये से 24% बढ़कर 16,619 करोड़ रुपये हुआ। लोन ग्रोथ 15,998 करोड़ रुपये से 30% बढ़कर 20,842 करोड़ रुपये हुई

    2-ULTRATECH CEMENT (Green)

    Q4 में सेल्स वॉल्यूम 14% बढ़कर करीब 32 mt रहा। ग्रे सीमेंट वॉल्यूम 15% बढ़कर 30 mt रहा। व्हाइट सीमेंट वॉल्यूम 19% बढ़कर 0.5 mt रहा

    3- GR INFRA (Green)

    NHAI प्रोजेक्ट के लिए 1,248 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    4-EIH ASSOCIATED HOTELS (Green)

    आंध्र प्रदेश सरकार से 40 एकड़ जमीन लीज का करार किया। कंपनी विशाखापट्टनम में लग्जरी होटल और रिजॉर्ट बनाएगी। 94 साल के लिए जमीन लीज पर ली

    5-GIC (Green)

    IRDAI ने कंपनी को D-SIIs चुना। D-SIIs यानी डोमेस्टिक सिस्टमिकली इंपोर्टेंट इंश्योरर है

    6-NEW INDIA ASSURANCE (Green)

    IRDAI ने कंपनी को D-SIIs चुना। D-SIIs यानी डोमेस्टिक सिस्टमिकली इंपोर्टेंट इंश्योरर है

    7- ONGC (Green)

    $85 तक पहुंचा ब्रेंट का भाव, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    8-OIL (Green)

    $85 तक पहुंचा ब्रेंट का भाव, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    9-IOC (Red)

    $85 तक पहुंचा ब्रेंट का भाव, शेयर में गिरावट की आशंका है

    10-HPCL (Red)

    $85 तक पहुंचा ब्रेंट का भाव, शेयर में गिरावट की आशंका है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।