Get App

Today's top Brokerages calls: रिलायंस, अदाणी पोर्ट्स, जायडस लाइफ पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

RELIANCE पर जेफरीज ने खरीदारी की राय बनाये रखी है। ब्रोकरेज इसके शेयर का टारगेट प्राइस 3060 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जियो फाइनेंशियल सर्विस का डिमर्जर और लिस्टिंग 6 महीने में संभव है। ब्रोकरेज का कहना है कि जियो फाइनेंशियल सर्विस का वैल्युएशन 900-1500 करोड़ हो सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 9:52 AM
Today's top Brokerages calls: रिलायंस, अदाणी पोर्ट्स, जायडस लाइफ पर हैं ब्रोकर्स की नजरें
ZYDUS LIFE पर मॉर्गन स्टैनली ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 513 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अदाणी पोर्ट्स ने NCLT के जरिए कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने 1485 Cr में कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण किया है। जिससे मॉर्गन स्टैनली ने इस कंपनी के स्टॉक पर अपनी ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि जियो फाइनेंशियल सर्विस का डिमर्जर और लिस्टिंग 6 महीने में होने की संभावना के चलते जेफरीज रिलायसं इंडस्ट्रीज पर बुलिश बना हुआ है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। वहीं अच्छे नतीजों की उम्मीद के चलते जायडस लाइफ पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने टेलीकॉम कंपनियों पर निवेश के लिहाज अपनी राय जाहिर की है।

JEFFERIES ON RELIANCE

जेफरीज ने रिलायंस पर खरीदारी की राय बनाये रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3060 रुपये/शेयर से बढ़ाकर 3100 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि जियो फाइनेंशियल सर्विस का डिमर्जर और लिस्टिंग 6 महीने में संभव है। जियो फाइनेंशियल सर्विस का वैल्युएशन 900-1500 करोड़ संभव है। जियो फाइनेंशियल सर्विस का शेयर का प्राइस 134-224 रुपये/शेयर संभव है।

MS ON ADANI PORTS

मॉर्गन स्टैनली अदाणी पोर्ट्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 690 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने 1485 करोड़ रुपये में करईकल पोर्ट का अधिग्रहण किया है। FY23 में पोर्ट का 10 mmt वॉल्यूम रहा है। 2 साल में मुनाफे में सुधार के लिहाज से आकर्षक अधिग्रहण है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें