फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी टोरेंट फार्मा (TORRENT PHARMA) चौथी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई। चौथी तिमाही में कंपनी को 118 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 287 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। भारत, जर्मनी और ब्राजील कारोबार में बेहतर ग्रोथ रही। जबकि US कारोबार में दवा कीमतें घटने से दबाव रहा। ब्रोकरेज ने कंपनी के स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके साथ ही जेके सीमेंट और टाटा मोटर्स पर भी ब्रोकरेज फर्मों ने दांव लगाया है। जेके सीमेंट पर जेफरीज ने रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। इसके साथ ही ब्रोकर्स ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और श्री सीमेंट को भी रडार पर रखा है।
BROKERAGES ON TORRENT PHARMA
नोमुरा ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,838 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी को मार्जिन में 60-100 bps तक सुधार होने की उम्मीद है
जेफरीज ने जेके सीमेंट पर रेटिंग घटाई है। उन्होंने इसकी रेटिंग BUY से घटाकर HOLD कर दी है। इसका लक्ष्य 3260 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का चौथी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा है। उनको कंपनी का स्ट्रॉन्ग ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट्स पसंद है।
टाटा मोटर्स पर सीएलएसए ने खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 624 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर JLR Retail Sales में अप्रैल में सुधार देखने को मिला। अमेरिका और चीन के कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली जबकि यूरोप का कारोबार मंद रहा।
MS ON BALKRISHNA INDUSTRIES
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1711 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही कंपनी के लिए एक और कमजोरी साबित हुई।
सीएस ने श्री सीमेंट पर न्यूट्रल कॉल बरकरार रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 22,000 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 24,500 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने FY24/25 के लिए इसका अनुमान संशोधित करके 7.7/3.7% किया है। इसके नतीजे ठीक-ठाक रहे हालांकि मुनाफा उम्मीद से कम रहा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)