नये हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में जोरदार बुल रन दिखाई दिया। निफ्टी 18150 के करीब पहुंच गया। बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज बैंकों के शानदार नतीजों के चलते आज बैंक निफ्टी OUT PERFORM कर रहा है। ऑटो, IT और NBFCs में भी रौनक देखने को मिली है। शेयर बाजार में किन स्टॉक्स पर दांव लगाना चाहिए। इसके लिए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने अपने पसंदीदा स्टॉक्स बताये हैं। पेट्रोनेट एलएनजी (PETRONET LNG) पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि इस ब्रोकरेज हाउस ने जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) के शेयर पर बिकवाली करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउसेज ने भारती एयरटेल पर भी अपनी रणनीति जाहिर की है।
सीएलएसए ने पेट्रोनेट एलएनजी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 270 रुपये तय किया है। इनका कहना है कि चौथी तिमाही में वॉल्यूम रिकवरी दिखेगी लेकिन मैक्रो माहौल फेवरेबल नहीं नजर आ रहा है।
सीएलएसए ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर बिकवाली करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस शेयर का लक्ष्य 640 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसका तीसरी तिमाही में EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा। इसके मार्जिन में रिकवरी देखने को मिल सकती है लेकिन इसका वैल्यूएशन महंगा नजर आ रहा है। हालांकि चौथी तिमाही में इसका मुनाफा स्टील की बढ़ी हुई कीमतों और घटी हुई लागत के कारण बढ़ता हुआ नजर आ सकता है। लेकिन इसका नेट डेट लगातार बढ़ सकता है। इसके कैपासिटी बढ़ाने से वॉल्यूम बढ़ सकता है। लेकिन लो मार्जिन एक्सपोर्ट पर निर्भरता भी बढ़ेगी।
MORGAN STANLEY ON BHARTI AIRTEL
मॉर्गन स्टैनली ने भारती एयरटेल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसमें 725/Sh पर फ्लोर प्राइज नजर आ रहा है। इनका कहना है कि फ्लोर प्राइज के नीचे जाने पर इसमें खरीदारी करने के अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि India Mobile Biz के लिए FY25 में 4जी टैरिफ हाईक होने की संभावना है।
जेपी मॉर्गन ने एमफैसिस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके लिए उन्होंने शेयर का लक्ष्य 2050 रुपये तय किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे रेवन्यू घटने के साथ कमजोर नजर आये। कंपनी का EBIT Margin फ्लैट रहा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )