आज क्रॉम्पटन कंज्यूमर (CROMPTON CONSUMER) और बटरफ्लाई गांधीमती (BUTTERFLY GANDHIMATHI) के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। क्रॉम्पटन कंज्यूमर और बटरफ्लाई गांधीमती के मर्जर को मंजूरी मिली है। इस मर्जर के तहत बटरफ्लाई गांधीमती के 5 शेयर के बदले क्रॉम्पटन कंज्यूमर के 22 शेयर मिलेंगे। वहीं मर्जर के बाद बटरफ्लाई की पब्लिक शेयरहोल्डिंग 3% रहेगी। ब्रोकरेज ने CROMPTON CONSUMER के स्टॉक को अपने रडार पर रखा है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने फिनिक्स मिल्स (PHOENIX MILLS) पर अपना दांव खेला है। जबकि BOFA ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का लक्ष्य घटाया है।
CLSA ON CROMPTON CONSUMER
NOMURA ON CROMPTON CONSUMER
नोमुरा ने क्रॉम्पटन कंज्यूमर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। बटरफ्लाई के साथ मर्जर के बाद 1 साल में EPS बढ़ने की उम्मीद है।
मॉर्गन स्टैनली ने फिनिक्स मिल्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1700 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के पास मॉल का अच्छा पोर्टफोलियो है। देश में खपत बढ़ने का फायदा मिलेगा। इनके विस्तार का काम जारी है। कंपनी की 3-4 साल में रेंटल पोर्टफोलियो दोगुना करने की योजना है। FY24-25 में सालाना 27% EBITDA ग्रोथ की उम्मीद है
BOFA ने महिंद्रा एंड महिंद्रा में शेयर का लक्ष्य 1,500 रुपये से घटाकर 1,320 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ऑटो में अर्निंग आउटलुक घटने से लक्ष्य में कटौती की है। कंपनी का ट्रैक्टर आउटलुक भी अनिश्चित है। शेयर में कंसॉलिडेशन दिख सकता है। इन्होंने इसका SUV सेल्स वॉल्यूम अनुमान घटाया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)