सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

SUN PHARMA पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। कंपनी ने विवाल्डिस हेल्थ एंड फूड में 60% हिस्सदारी खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया है। कंपनी 60% हिस्सा 143 करोड़ में खरीदेगी। बची हुई 40% हिस्सेदारी भी भविष्य में खरीदने की कंपनी की योजना है। कंपनी द्वारा हिस्सेदारी खरीदी से स्टॉक में तेजी रहने की संभावना है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 9:16 AM
LUDLOW पर एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कैबिनेट ने 2023-24 सीजन के लिए कच्चे जूट की MSP बढ़ाकर 5,050 रुपये/क्विंटल की है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त मंत्री ने सरकारी बैंकों को ग्लोबल बैंकिंग संकट के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय बैंक ब्याज दर से जुड़े जोखिम को लेकर सतर्क रहे हैं। उन्होंने स्ट्रेट टेस्ट पर भी जोर है। वहीं CROMPTON CONSUMER और BUTTERFLY GANDHIMATHI के मर्जर को मंजूरी मिली है। BUTTERFLY के 5 शेयर के बदले CROMPTON के 22 शेयर मिलेंगे। लिहाजा आज इनके शेयरों में बाजार में एक्शन नजर आ सकता है। इसके साथ ही सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

    यतिन मोता की टीम

    1. CENTURY TEXTILES (GREEN)

    ग्रैसिम इंडस्ट्रीज ने कंपनी से गुजरात में जमीन लीज पर ली। कंपनी से 255 करोड़ रुपये में 220 एकड़ जमीन लीज पर ली


    2. LUPIN (GREEN)

    पीथमपुर प्लांट की UK रेगुलेटरी एजेंसी ने जांच पूरी की। 20-24 मार्च के बीच पीथमपुर प्लांट की जांच हुई

    3. ALEMBIC PHARMA (GREEN)

    USFDA ने गुजरात के करखाड़ी यूनिट की जांच पूरी की। USFDA की जांच में 2 मामूली आपत्तियां मिली। 16 से 24 मार्च के बीच प्लांट की जांच हुई थी

    4. SUN PHARMA (GREEN)

    विवाल्डिस हेल्थ एंड फूड में 60% हिस्सा खरीद के लिए करार किया। कंपनी 143 करोड़ में 60% हिस्सा खरीदेगी। कंपनी की बची हुई 40% हिस्सेदारी भी भविष्य में खरीदने की योजना है

    5. L&T FINANCE HOLDINGS (GREEN)

    RBI से L&T फाइनेंस, L&T इंफ्रा क्रेडिट, L&T MF ट्रस्टी के मर्जर की मंजूरी मिली

    6. BALMER LAWRIE & CO. LTD (GREEN)

    विशाखापट्टनम पोर्ट लॉजिस्टिक पार्क को कंटेनर फ्रेट स्टेशन ऑपरेट करने का लाईसेंस मिला। कंपनी ने कमर्शियल तौर पर कामकाज शुरु किया। विशाखापट्टनम पोर्ट लॉजिस्टिक पार्क कंपनी की सब्सिडियरी है

    7. CROMPTON CONSUMER (GREEN)

    क्रॉम्पटन कंज्यूमर-बटरफ्लाई गांधीमती के मर्जर को मंजूरी मिली। बटरफ्लाई के 5 शेयर पर क्रॉम्पटन के 22 शेयर मिलेंगे। मर्जर के बाद बटरफ्लाई की पब्लिक शेयरहोल्डिंग 3% रहेगी

    8. BUTTERFLY GANDHIMATHI (GREEN)

    क्रॉम्पटन कंज्यूमर-बटरफ्लाई गांधीमती के मर्जर को मंजूरी मिली। बटरफ्लाई के 5 शेयर पर क्रॉम्पटन के 22 शेयर मिलेंगे। मर्जर के बाद बटरफ्लाई की पब्लिक शेयरहोल्डिंग 3% रहेगी

    9. MS On Phoenix Mills (GREEN)

    मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसका टारगेट 1,700 रुपये तय किया है

    10. Jefferies On Godrej Consumer

    जेफरीज ने गोदरेज कंज्यूमर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-LUDLOW (Green)

    कैबिनेट ने 2023-24 सीजन के लिए कच्चे जूट की MSP बढ़ाई। 2023-24 के लिए कच्चे जूट की MSP बढ़ाकर 5,050 रुपये/क्विंटल की है

    2-CHEVIOT (Green)

    कैबिनेट ने 2023-24 सीजन के लिए कच्चे जूट की MSP बढ़ाई। 2023-24 के लिए कच्चे जूट की MSP बढ़ाकर 5,050 रुपये/क्विंटल की है

    3-GLOSTER (Green)

    कैबिनेट ने 2023-24 सीजन के लिए कच्चे जूट की MSP बढ़ाई। 2023-24 के लिए कच्चे जूट की MSP बढ़ाकर 5,050 रुपये/क्विंटल की

    4-IOC (Red)

    कैबिनेट ने उज्जवला सब्सिडी 1 साल बढ़ाने को मंजूरी दी। 14.2 किलो के सिलेंडर के लिए 200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। FY24 में LPG सब्सिडी पर 7680 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे

    5-BPCL (Red)

    कैबिनेट ने उज्जवला सब्सिडी 1 साल बढ़ाने को मंजूरी दी। 14.2 किलो के सिलेंडर के लिए 200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। FY24 में LPG सब्सिडी पर 7680 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे

    6-BEL (Green)

    भारतीय सेना, नौसेना से 4300 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

    7-ZUDUS LIFE (Red)

    USFDA ने अहमदाबाद यूनिट की जांच पूरी की है। 20-24 मार्च के बीच प्लांट की जांच हुई थी। USFDA की जांच में 3 आपत्तियां मिली। डाटा इंटेग्रिटी से जुड़ी कोई आपत्ति नहीं मिली है। जायडस लाइफ ने कहा कि USFDA की आपत्तियों पर जल्द एक्शन लेंगे

    8-MARUTI (Red)

    डेट फंड में इंडेक्सेशन का फायदा खत्म होने से ट्रेजरी नुकसान की आशंका है

    9-ITC(Red)

    डेट फंड में इंडेक्सेशन का फायदा खत्म होने से ट्रेजरी नुकसान की आशंका है

    10-SBI CARD (Red)

    मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड के शेयर में गिरावट की आशंका जताई है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।