आज क्रॉम्पटन कंज्यूमर (CROMPTON CONSUMER) और बटरफ्लाई गांधीमती (BUTTERFLY GANDHIMATHI) के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। क्रॉम्पटन कंज्यूमर और बटरफ्लाई गांधीमती के मर्जर को मंजूरी मिली है। इस मर्जर के तहत बटरफ्लाई गांधीमती के 5 शेयर के बदले क्रॉम्पटन कंज्यूमर के 22 शेयर मिलेंगे। वहीं मर्जर के बाद बटरफ्लाई की पब्लिक शेयरहोल्डिंग 3% रहेगी। ब्रोकरेज ने CROMPTON CONSUMER के स्टॉक को अपने रडार पर रखा है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने फिनिक्स मिल्स (PHOENIX MILLS) पर अपना दांव खेला है। जबकि BOFA ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का लक्ष्य घटाया है।
