वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी इस उतार-चढ़ाव के बीच 18000 के अहम लेवल को बचाने की कोशिश कर रहा है। निफ्टी के मुकाबले आज बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ BAJAJ FINANCE के Q3 अपडेट बाजार को पसंद नहीं आए। कंपनी की AUM ग्रोथ किसी एक तिमाही में 10 साल के निचले स्तर पर पहुंची। आज शेयर 7 परसेंट से ज्यादा फिसल गया है। बाजार में आज के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने एनटीपीसी (NTPC), फार्मा पैक के स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। इसके अलावा ब्रोकर्स ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (Au Small Finance Bank) और यस बैंक (Yes Bank) पर अपनी रणनीति बताई है। जानते हैं इन स्टॉक्स पर ब्रोकर्स का नजरिया-
सीएलएसए ने एनटीपीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 188 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम कर रही है। FY32 ग्रीन हाइड्रोजन मार्केट में 15% हिस्सा संभव है। ग्रीन हाइड्रोजन में 15% हिस्से से बिजनेस में 14 रुपये प्रति शेयर की बढ़ोतरी हो सकती है।
BERNSTEIN ने PHARMA पर 2023 OUTLOOK बताते हुए कहा कि 2022 में फ्लैट रहने के बाद इस साल मार्जिन में सुधार संभव है। Revlimid जेनेरिक के चलते कैश पोजीशन में सुधार संभव है। इस साल कैपिटल आवंटन और ऑपरेटिंग खर्च में बढ़ोतरी मुमकिन है। इस वैल्यूएशन 10 साल के औसत PE पर पहुंच गये हैं।
BERNSTEIN ने DRL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4923 रुपये तय किया है।
BERNSTEIN ने GLAND PHARMA पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2710 रुपये तय किया है।
BERNSTEIN ने CIPLA पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1231 रुपये तय किया है।
BERNSTEIN ने SUN PHARMA पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1099 रुपये तय किया है।
मॉर्गन स्टैनली ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ओवरेवट कॉल दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 875 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी तिमाही आधार पर लोन ग्रोथ मजबूत रही है। इसकी एसेट क्वालिटी मजबूत बने रहने की उम्मीद है।
मार्गन स्टैनली ने यस बैंक पर अंडर वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 20.5 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि सालाना आधार पर इसकी डिपॉजिट ग्रोथ पिछली तिमाही के 13% से बढ़कर 16% रही।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )