इंट्राडे में इन 20 स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

MARICO के शेयर पर एक कैप्टन ने Green सिग्नल दिया है। कंपनी का कहना है कि Q3 में सेक्टर में डिमांड रिकवरी के संकेत मिले हैं। कंपनी ने कहा है कि अर्बन, प्रीमियम सेगमेंट में ग्रोथ बरकरार रहने का उम्मीद है। कंपनी के भारत के कारोबार में मिड सिंगल डिजिट ग्रोथ संभव है। वहीं कंज्यूमर आय लो सिंगल डिजिट रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 9:41 AM
INTERGLOBE के शेयर पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि दिल्ली में ATF के दाम 1.17 लाख/kL से घटकर 1.08 लाख/kL हो गये हैं

Seedha Sauda: त्योहारों की वजह से तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस की अच्छी लोन ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी का AUM 27% बढ़कर 2 लाख 31 हजार करोड़ पहुंच गया। इसका डिपॉजिट भी 41% बढ़ा। वहीं RBL बैंक की लोन ग्रोथ 14% रही। बैंक के CASA रेश्यो में भी बढ़त दिखी है। मैरिको ने कहा तीसरी तिमाही में डिमांड में कुछ सुधार दिखा है। कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 5 से 7% रह सकती है। लेकिन रुरल रिकवरी को लेकर चिंता भी जताई है। CLSA ने इस पर Underperform की रेटिंग देकर लक्ष्य 550 रुपये तय किया है। लिहाजा इन स्टॉक्स पर आज बाजार की नजरें रहेंगी। इसके अलावा किन स्टॉक्स में आज इंट्राडे में एक्शन देखने को मिलेगा। इस पर सीधा सौदा में एक्सपर्ट्स ने 20 स्टॉक्स सुझाये हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) BAJAJ FINANCE (Green)

Q3 कस्टमर बेस 5.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 6.6 करोड़ रुपये रहा। AUM 1.81 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये रहा। Q3 में नए लोन 74 लाख से बढ़कर 78 लाख रहे।


2) MARICO (Green)

Q3 में सेक्टर में डिमांड रिकवरी के संकेत मिले हैं। अर्बन, प्रीमियम सेगमेंट में ग्रोथ बरकरार रहेगी। भारत कारोबार में मिड सिंगल डिजिट ग्रोथ संभव है। कंज्यूमर आय लो सिंगल डिजिट रहने का अनुमान है

3) MAHINDRA FINANCE (Green)

कंपनी के लिए RBI ने एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है। SREI Infra Fin और SREI Equipment के लिए एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त हुआ है

4) SOMANY CERAMICS (Green)

PGIM INDIA MUTUAL FUND ने 3.07 लाख शेयर खरीदे हैं

5) MUSIC BROADCAST (RED)

MIRABILIS INVESTMENT TRUST ने 20.22 लाख शेयर बेचे हैं

6) BF INVESTMENT (RED)

कंपनी के डीलिस्टिंग प्रपोजल को मंजूरी नहीं मिली

7) SJVN (Green)

सुन्नी डैम हाइड्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। कैबिनेट ने सुन्नी डैम हाइड्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। SJVN के 2,614 करोड़ रुपये के निवेश को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। सुन्नी डैम हाइड्रो प्रोजेक्ट 382 MW का है

8) ARIES AGRO (Green)

कंपनी के फ्लैगशिप प्रोडक्ट CHELAMIN को ISI मार्क मिला

9) MUTHOOT FINANCE (Green)

सोने का भाव 7 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा

10) OIL INDIA (RED)

कच्चे तेल का भाव 52 हफ्तों के निचले स्तरों के करीब पहुंचा

कल बाजार में रही चौतरफा बिकवाली, आज निफ्टी और बैंक निफ्टी की कैसी रहेगी चाल

नीरज वाजपेयी की टीम

1-CHENNAI PETRO (Green)

कच्चा तेल 52 हफ्तों के निचले स्तरों के करीब पहुंच गया है। ब्रेंट कल 5% गिरकर बंद हुआ, भाव $79 के नीचे फिसला है

2-MRPL (Green)

कच्चा तेल 52 हफ्तों के निचले स्तरों के करीब पहुंच गया है। ब्रेंट कल 5% गिरकर बंद हुआ, भाव $79 के नीचे फिसला है

3-SPICEJET (Green)

दिल्ली में ATF के दाम 1.17 लाख/kL से घटाकर 1.08 लाख/kL हुए

4-INTERGLOBE (Green)

दिल्ली में ATF के दाम 1.17 लाख/kL से घटाकर 1.08 लाख/kL हुए

5-ONGC (Red)

कच्चा तेल 52 हफ्तों के निचले स्तरों के करीब पहुंच गया है। ब्रेंट कल 5% गिरकर बंद हुआ, भाव $79 के नीचे फिसला है

6-RBL BANK (Green)

RBL बैंक Q3 अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर कुल डिपॉजिट्स 73,639 करोड़ रुपये से 11% बढ़कर 81,746 करोड़ रुपये हुआ। बैंक का CASA 25,318 करोड़ रुपये से 18% बढ़कर 29,948 करोड़ रुपये हुआ। CASA रेश्यो 34.4% से बढ़कर 36.6% हुआ।

7-IRB INFRA (Green)

कंपनी के बोर्ड ने Stock-Split को मंजूरी दी। बोर्ड ने 1 शेयर को 10 शेयर में बांटने को मंजूरी दी

8-NESTLE (Green)

शेयर में तेजी में कारोबार होने की संभावना है

9-GODREG CONSUMER (Green)

शेयर में तेजी में कारोबार होने की संभावना है

10-BRITANNIA (Green)

शेयर में तेजी में कारोबार होने की संभावना है

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।