चोलामंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस (Cholamandalam Invesment & Finance) के Q4 अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर कंपनी का डिस्बर्समेंट 65% बढ़कर 21,020 करोड़ रुपये रहा। जबकि डिस्बर्समेंट राशि 12718 करोड़ रुपये से बढ़कर 21020 करोड़ रुपये रही। वहीं बिलिंग पर कलेक्शन एफिशिएंसी 130% रही। वहीं टाटा स्टील (TATA STEEL) के Q4 अपडेट के अनुसार कंपनी का घरेलू प्रोडक्शन वॉल्यूम 5.1% बढ़कर 5.15 Mt रही। जबकि घरेलू डिलिवरी वॉल्यूम 0.6% बढ़कर 5.15 Mt रहा। वहीं यूरोप प्रोडक्शन वॉल्यूम 2.31 Mt पर बरकरार है। जबकि यूरोप डिलिवरी वॉल्यूम 11.3% घटकर 2.13 Mt रहा। जानते हैं Cholamandalam Investment, TATA STEEL, GODREJ CONSUMER और ADANI PORTS पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की रणनीति
MS ON Cholamandalam Investment & Finance
Citi On Cholamandalam Investment & Finance
सिटी ने चोला इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 930 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के ऑपेरेटिंग प्रॉफिट में 35% से अधिक की वृद्धि देखने को मिल सकती है।
Jefferies On Cholamandalam Investment & Finance
जेफरीज ने चोला इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस पर राय देते हुए कहा कि कंपनी के Q4 डिस्बर्समेंट में 65% की वृद्धि हुई है। जो हमारे अनुमान से काफी अधिक है। ऑटो फाइनेंस डिस्बर्समेंट में सालाना आधार पर 39% की बढ़ोतरी हुई है। लिहाजा इस पर हमारी खरीदारी की राय है। इसमें 900 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
मॉर्गन स्टैनली ने टाटा स्टील पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 110 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 बिक्री वॉल्यूम में 2% की गिरावट आई लेकिन तिमाही दर तिमाही आधार पर सुधार देखा गया है। कंपनी का निर्यात सुस्त रहा लेकिन घरेलू मांग में तेजी आई है। हालांकि यूरोपीय व्यापार बिक्री उत्पादन से कम रही है।
NOMURA ON GODREJ CONSUMER
नोमुरा ने गोदरेज कंज्यूमर पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर मार्जिन ग्रोथ बढ़कर डबल डिजिट हो गई है।
गोल्डमैन सैक्स ने अदाणी पोर्ट्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 810 रुपये प्रति शेयर तय किया था। मार्च 2023 में वॉल्यूम में रिकवरी देखने को मिली है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)