चोलामंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस (Cholamandalam Invesment & Finance) के Q4 अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर कंपनी का डिस्बर्समेंट 65% बढ़कर 21,020 करोड़ रुपये रहा। जबकि डिस्बर्समेंट राशि 12718 करोड़ रुपये से बढ़कर 21020 करोड़ रुपये रही। वहीं बिलिंग पर कलेक्शन एफिशिएंसी 130% रही। वहीं टाटा स्टील (TATA STEEL) के Q4 अपडेट के अनुसार कंपनी का घरेलू प्रोडक्शन वॉल्यूम 5.1% बढ़कर 5.15 Mt रही। जबकि घरेलू डिलिवरी वॉल्यूम 0.6% बढ़कर 5.15 Mt रहा। वहीं यूरोप प्रोडक्शन वॉल्यूम 2.31 Mt पर बरकरार है। जबकि यूरोप डिलिवरी वॉल्यूम 11.3% घटकर 2.13 Mt रहा। जानते हैं Cholamandalam Investment, TATA STEEL, GODREJ CONSUMER और ADANI PORTS पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की रणनीति
