ब्रोकरेज फर्मों ने कल बाजार की स्थिति को देखते हुए आज के लिए अपने कुछ टॉप कॉल्स की लिस्ट जारी की है। इसमें ब्रोकरेज हाउसेज ने गेल (GAIL), सेल (SAIL), टाटा स्टील (Tata Steel) जैसे दिग्गज शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। ब्रोकरेजेज आज किस स्टॉक्स पर बुलिश हैं या बेयरिश हैं इसको लेकर सीएनबीसी-आवाज़ पर रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत की जाती हैं। जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके। जानते है आज इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने में से क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह-
सीएलएसए ने गेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 125 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 40% टैरिफ में बढ़ोतरी को बाजार ने पचा लिया है। इसके अलावा FY24-25 में EPS 14% बढ़ने की उम्मीद है। टैरिफ में 50% से ज्यादा बढ़ोतरी संभव है
सिटी ने स्टील सेक्टर पर राय देते हुए SAIL और टाटा स्टील को अपनी टॉप पिक बनाया है। उनका कहना है कि उन्हें JSW स्टील में डाउनसाइड रिस्क दिख सकता है। जबकि लंबी अवधि में EBITDA सुधरने से टाटा स्टील, SAIL, JSPL में तेजी देखने को मिल सकती है।
जेपी मॉर्गन ने टीवीएस मोटर्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंन इसके शेयर का लक्ष्य 1330 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 27x के मल्टीपल में इसके वैल्यूएशन बढ़ा है। कंपनी इस दशक के अंत तक 20 प्रतिशत से ज्यादा का मार्केट शेयर हासिल कर सकती है।
जेपी मॉर्गन ने पावर ग्रिड पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 255 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने उत्पादन क्षमता को बढ़ाया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )